लाइव न्यूज़ :

गोलाबारी करने से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, पुंछ और तंगधार में दागे थे गोले, जवाबी कार्रवाई में भारी तबाही हुई उस पार

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 26, 2019 06:09 IST

पुंछ जिले कि मेंढर तहसील के मनकोट सेक्टर में शुक्रवार तड़के पाकिस्तान ने सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय पोस्टों को निशाना बनाया। इस गोलाबारी में भारतीय सेना एक जेसीओ गंभीर रूप से घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देएलओसी से सटे इलाकों में पाक सेना की गोलाबारी दहशत का माहौल बनाए हुए है। पाक सेना ने शुक्रवार को भी पुंछ के कई सेक्टरों में गोलों की बरसात की। गुरुवार को भी उसने टंगधार में गोले बरसाए तो भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से उस पार त्राहि-त्राहि मच गई। कई पाक बंकर और फारवर्ड पोस्टों को नेस्तनाबूद कर दिया गया था।

एलओसी से सटे इलाकों में पाक सेना की गोलाबारी दहशत का माहौल बनाए हुए है। पाक सेना ने शुक्रवार को भी पुंछ के कई सेक्टरों में गोलों की बरसात की। गुरुवार को भी उसने टंगधार में गोले बरसाए तो भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से उस पार त्राहि-त्राहि मच गई। कई पाक बंकर और फारवर्ड पोस्टों को नेस्तनाबूद कर दिया गया था।

पुंछ जिले कि मेंढर तहसील के मनकोट सेक्टर में शुक्रवार तड़के पाकिस्तान ने सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय पोस्टों को निशाना बनाया। इस गोलाबारी में भारतीय सेना एक जेसीओ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सैन्य अस्पातल में भर्ती कराया गया है। 

वहीं भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की इस कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब देते हुए उनकी कई चौकियों को तबाह कर दिया। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार तड़के तीन बजे पाकिस्तानी सेना ने भारतीय चौकियों और रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाते हुए मोर्टार दागे। इस दौरान भारतीय सेना की 8 गढ़वाल रेजिमेंट में तैनात जेसीओ महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तंगधार सेक्टर के बलखड़िया इलाके के रमा पोस्ट को निशाना बनाते हुए पाकिस्तानी सेना ने गुरूवार दोपहर बाद एक बजे भारी गोलाबारी शुरू कर दी। रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया गया। इस दौरान गोला लगने से हमीदा शाह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अचानक शुरू हुई गोलाबारी का सेना ने भी करारा जवाब दिया।

भारतीय जवानों ने जवाबी कार्रवाई में टंगडार के सामने गुलाम कश्मीर के लाला एथमुकाम इलाके में एक पाक चौकी और एक आतंकी लांचिंग पैड को तबाह कर दिया।

वहीं, तीन पाक सैनिकों के मारे जाने की भी सूचना है। इससे पहले पाक गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई और सात अन्य लोग जख्मी हो गए। पाक सैनिकों ने टंगडार में द्रंगयारी और बलखंडी इलाके में तोप और मोर्टार से गोलाबारी की।

इससे तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए और एक महिला समेत चार ग्रामीण जख्मी हो गए। चारों घायलों को सेना ने तुरंत निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत लाया घोषित कर दिया। उसकी पहचान हमीदा के रूप में हुई है।

टॅग्स :सीजफायरपाकिस्तानएलओसी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील