लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: बडगाम में एक और आतंकी ढेर, अभी तक 130 मारे गए

By सुरेश डुग्गर | Updated: June 28, 2019 18:34 IST

बडगाम जिले में सुरक्षाबलों के साथ शुक्रवार को आतंकवादियों की मुठभेड़ हो गई। आतंकियों के साथ हुई गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है।

Open in App

कश्मीर के बडगाम में एक और आतंकी को मार गिराने के साथ ही इस साल अभी तक मारे गए आतंकियों की संख्या 130 पार कर गई है। आज की मुठभेड़ में एक नागरिक भी मारा गया है।

बडगाम जिले में सुरक्षाबलों के साथ शुक्रवार को आतंकवादियों की मुठभेड़ हो गई। आतंकियों के साथ हुई गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है। आतंकवादी का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक यह गोलाबारी अबगाम इलाके के चेकपोरा इलाके में हुई। फिलहाल आतंकी ऑपरेशन जारी है।

बडगाम के कन्नीपोरा इलाके में मुठभेड़ के दौरान क्रासफायरिंग की चपेट में आकर एक युवक गोली लगने से जख्मी। घायल युवक की पहचान शब्बीर अहमद के रुप में हुई है। उसे उपचार के लिए शेरे कश्मीर आयुर्विज्ञान संस्थान सौरा में दाखिल कराया गया है। डाक्टरों के मुताबिक, उसके पेट में गोली लगी है।

वहीं मुठभेड़ में मारे गए आतंकी की पहचान मुजफ्फर के रूप में हुई है। वह बडगाम का ही रहने वाला है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है परंतु स्थानीय सूत्रों ने बताया मुजफ्फर इसी माह 13 जून को आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था। उसने कंप्यूटर डिप्लोमा कर रखा था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीटेरर फंडिंगआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर