लाइव न्यूज़ :

राम माधव को उमर अब्दुल्ला की चुनौती- जनता की अदालत में सबूत लेकर आएं, आरोप लगाकर भाग जाना बुजदिली

By आदित्य द्विवेदी | Updated: November 22, 2018 12:26 IST

जम्मू कश्मीर विधानसभा भंग किए जाने के बाद सियासी घमासान मच गया है। राम माधव के बयान के बाद ओमर अब्दुल्ला ने पलटवार किया है। 

Open in App

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के विधानसभा भंग किए जाने के फैसले के बाद सियासी घमासान मच गया है। गुरुवार सुबह बीजेपी नेता राम माधव ने नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी पर बड़ा बयान दिया, जिसके बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और राम माधव के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। राम माधव के बयान पर पलटवार करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि हमने देश के लिए क्या किया ये साबित करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा राम माधव को जनता की अदालत में सबूत लेकर आना चाहिए। आरोप लगाकर भाग जाना बुजदिली है।

इससे पहले राम माधव बोले कि पीडीपी-एनसी ने पिछले महीने निकाय चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया था, वो आदेश भी उन्हें बॉर्डर के पार से आया था। ऐसा लगता है कि राज्य में सरकार बनाने को लेकर उन्हें नए आदेश मिले होंगे। इसी कारण राज्यपाल को ये फैसला लेना पड़ा।

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक चौंकाने वाले फैसले में जम्मू कश्मीर विधानसभा को भंग कर दिया। राज्य में सियासी घटनाक्रम जितनी तेजी से बदला उससे सब हैरान हैं। पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती द्वारा चिट्ठी लिखने के कुछ देर बाद ही गवर्नर सत्यपाल मलिक ने विधानसभा भंग करने का शासनादेश जारी कर दिया।

बुधवार शाम में ही पीपुल्स डेमोक्रैटिक पार्टी की चीफ महबूबा मुफ्ती ने राज्यपाल को पत्र लिखकर सरकार बनाने का दावा पेश करने की बात कही थी। और उनके दावा पेश किए जाने के तंुरंत बाद ही सज्जाद गनी लोन ने भाजपा समेत पीडीपी के 18 विधायकों का समर्थन होने का दावा करते हुए सरकार बनाने का दावा भी पेश किया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरउमर अब्दुल्लाराम माधव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप