लाइव न्यूज़ :

JK: किश्तवाड़ के एक रिहायशी भवन में लगी आग, दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर रवाना, आग पर अभी भी नहीं पाया जा सका काबू

By आजाद खान | Updated: May 14, 2022 17:00 IST

बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण लगी है कि मौके पर चार दमकल की गाड़ियों को रवाना किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एक आवासीय भवन में आग लगने की खबर सामने आई है। मौके पर चार फायर टेंडर की गाड़ियां रवाना हुई है। अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के किश्तवाड़ में एक रिहायशी भवन में आग लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि खबर मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची है और आग बुझाने का काम कर रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के अमुसार, घटना की खबर मिलते ही मौके पर चार दमकल की गाड़ियां रवाना हो गई है। जानकारी के मुताबिक, अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है। इस पर अभी और भी अपडेट आने बाकी है। गौरतलब है कि इससे पहले जम्मू कश्मीर के कटरा में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस में भी आग लग गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में चार लोगों की मौत हुई है। 

बस में आग लगने से 4 लोगों की हुई मौत

इससे पहले वैष्णो देवी के तीर्थ स्थान के बेस कैंप कटड़ा से मात्र दो किमी की दूरी पर जम्मू आ रही एक यात्री बस में हुए संदिग्ध धमाके के बाद लगी आग में चार यात्रियों की मौत हो गई और 20 लोग जख्मी हो गए। फिलहाल संदिग्ध धमाके पर पुलिस ने जानकारी नहीं दी है। 

अधिकारियों ने बताया कि कटड़ा से जम्मू जा रही यात्रियों से भरी चलती बस में नोमाई के पास अचानक धमाका हुआ और उसमें आग लग गई। इस भीषण हादसे में एक मासूम समेत चार यात्रियों की झुलस कर मौत हो गई है। जबकि 20 यात्री जख्मी हो गए हैं। 

मौके पर पहुंची थी दमकल की गाड़ियां

इनमें से चौदह घायलों को कटड़ा के नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी का इलाज कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में चल रहा है। धू-धू कर जलती बस की आग को बुझाने में दमकल कर्मियों और पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार बस नंबर जेके14/1831 यात्रियों को भरकर कटड़ा से चली। 

अभी वह करीब एक-डेढ़ किलोमीटर ही आगे बढ़ी होगी कि बस में अचानक धमाका हुआ और देखते ही देखते बस आग के गोले में तब्दील हो गई। यह सब इतना जल्दी हो गया कि बस में सवार यात्रियों को भागने का मौका नहीं मिल सका। घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। कटड़ा से दमकल कर्मी, पुलिस दल और एंबुलेंस को बुलाया गया। बहुत मुश्किल से बस में सवार सभी यात्रियों को निकाला गया।

भाषा इन्पुट के साथ

टॅग्स :जम्मू कश्मीरअग्निकांडआग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए