लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: महबूबा मुफ्ती नजरबंद, आतंकी हमले का शिकार कश्मीरी पंडित से मिलने जा रही थीं

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 12, 2022 15:39 IST

महबूबा मुफ्ती ने इस नजरबंदी पर एतराज व्यक्त करते हुए कहा कि मैं आज शोपियां में उस कश्मीर हिंदू परिवार के पास अपनी सांत्वना व्यक्त करने जाना चाहती थी, जिस पर बीते सप्ताह हमला हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देमुफ्ती ने कहा कि मैं आज उस कश्मीर हिंदू परिवार से मिलने जा रही थी, जिस पर बीते सप्ताह हमला हुआ था।प्रशासन को लगा कि महबूबा का शोपियां जाना उनकी सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है।इससे पहले भी महबूबा मुफ्ती को कई बार घर में नजरबंद किया जा चुका है।

जम्मू: आतंकी हमले का शिकार होने वाले एक कश्मीरी पंडित के परिवार से मिलने के लिए जा रहीं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को रोकने के लिए प्रशासन ने आज उन्हें नदरबंद कर दिया।

मुफ्ती उस कश्मीरी पंडित परिवार से मिलने को जाना चाहती थीं जिसके सदस्य को आतंकियों ने कुछ दिन पहले गोली मारकर जख्मी कर दिया था।

महबूबा मुफ्ती ने इस नजरबंदी पर एतराज व्यक्त करते हुए कहा कि मैं आज शोपियां में उस कश्मीर हिंदू परिवार के पास अपनी सांत्वना व्यक्त करने जाना चाहती थी, जिस पर बीते सप्ताह हमला हुआ था।

उन्होंने आरोप लगाया कि भारत सरकार जानबूझकर मुख्यधारा से जुड़े कश्मीरियों और कश्मीरी मुस्लिमों को कश्मीरी हिंदुओं के पलायन के लिए जिम्मेदार ठहराने का दुष्प्रचार अभियान चलाए हुए है। केंद्र सरकार यह नहीं चाहती कि उसके इस दुष्प्रचार की पोल खुले।

वह जिला शोपियां में आतंकी हमले में घायल कश्मीरी पंडित के घर उनका हालचाल जानने के लिए आज रवाना होने वाली थीं। इससे पहले पुलिस ने उन्हें श्रीनगर में उनके घर में हाउस अरेस्ट कर लिया।

सोमवार, चार मार्च को शोपियां जिले के चोटीगाम में कश्मीरी पंडित दुकानदार बाल कृष्ण भट पर आतंकियों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। बाल कृष्ण का परिवार एक मेडिकल स्टोर चलाता है। उनको आतंकियों ने उनकी दुकान के बाहर गोली मार दी थी।

पार्टी नेताओं का कहना था कि महबूबा मुफ्ती शोपियां में रह रहे कश्मीरी पंडितों के बीच जाकर उन्हें इस बात का यकीन दिलाना चाहती हैं कि कश्मीर घाटी में रह रहे पंडितों को डरने की जरूरत नहीं है। घाटी के मुस्लिम भाई हर परिस्थिति में उनके साथ हैं।

प्रशासन को लगा कि महबूबा का शोपियां जाना उनकी सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। लिहाजा उन्हें रोकने के लिए उन्हें घर में ही नजरबंद कर दिया गया। इससे पहले भी महबूबा मुफ्ती को कई बार घर में नजरबंद किया जा चुका है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमहबूबा मुफ़्तीPoliceमनोज सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया