लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: 'हमेशा सरकार विरोधी खबरों की तलाश में रहता है', पुलिस ने पत्रकार को गिरफ्तार किया, मारे गए आतंकी के परिवार का वीडियो पोस्ट किया था

By विशाल कुमार | Updated: January 9, 2022 08:51 IST

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि तथाकथित पत्रकार सज्जाद गुल के नाम से एक ट्विटर अकाउंट चलाता है (और) हमेशा सरकार विरोधी खबरों की तलाश में रहता है।

Open in App
ठळक मुद्देज्जाद अहमद डार कश्मीर के केंद्रीय विश्वविद्यालय में पत्रकारिता के छात्र हैं।डार घाटी के कई समाचार पत्रों के लिए लिखते हैं।मारे गए आतंकी कमांडर सलीम पर्रे के परिवार का वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर कार्रवाई।

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में एक आतंकी की मौत के बाद उसके परिवार का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के कुछ दिन बाद पुलिस ने एक पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि सज्जाद गुल के नाम से खबरें लिखने वाले सज्जाद अहमद डार हमेशा ही सरकार विरोधी खबरों की तलाश में रहते हैं और फर्जी ट्वीट्स अपलोड करते हैं।

पत्रकार के बड़े भाई जावेद अहमद ने कहा कि बुधवार को सेना दो बार हमारे घर आई। वे सज्जाद को ढूंढ रहे थे। वह घर पर नहीं था और यूनिवर्सिटी गया था। वे (सेना) उसका नंबर ले गए। डार कश्मीर के केंद्रीय विश्वविद्यालय में पत्रकारिता के छात्र हैं और घाटी के कई समाचार पत्रों के लिए लिखते हैं।

जावेद ने कहा कि डार शाम को घर लौटा, जिसके बाद उसे सेना ले गई। देर रात तक हमने लगातार उसके नंबर पर फोन किया, लेकिन उसने नहीं उठाया। लगभग आधी रात को, किसी ने कॉल लिया और कहा कि वह पुलिस स्टेशन में है और फोन काट दिया।

मारे गए आतंकी कमांडर सलीम पर्रे के परिवार का वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के तीन दिन बाद डार के घर पर छापेमारी की गई. वीडियो में पर्रे का परिवार और पड़ोसी नारे लगाते हुए सुनाई दे रहे हैं.

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि तथाकथित पत्रकार सज्जाद गुल के नाम से एक ट्विटर अकाउंट चलाता है (और) हमेशा सरकार विरोधी खबरों की तलाश में रहता है।

आईजीपी के बयान में कहा गया है कि डार ने कुछ महिलाओं द्वारा राष्ट्र विरोधी नारे लगाने का वीडियो अपलोड किया, जिनमें ज्यादातर मारे गए आतंकवादी पर्रे के रिश्तेदार थे और इस तरह शांति भंग करने की कोशिश की। डार की गतिविधियां देश की सुरक्षा और संप्रभुता के खिलाफ हैं।

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि डार अभी पुलिस रिमांड में हैं।

इस कार्रवाई की कई वर्गों ने आलोचना की है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर और शेष भारत के लिए अलग-अलग कानून हैं। कट्टरपंथी समूह खुलेआम मुसलमानों के नरसंहार का आह्वान कर रहे हैं खुला घूम रहे हैं जबकि सरकार प्रायोजित मानवाधिकार हनन को उजागर करने वाले कश्मीरी पत्रकारों को जेल में डाला जा रहा है।’’

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपत्रकारPoliceमनोज सिन्हाArmy
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप