लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः आईपीएस अधिकारी के भाई ने अपनाया आतंक का रास्ता, बुरहान की बरसी पर हिजबुल में शामिल

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 9, 2018 12:55 IST

हिजबुल मुजाहिदीन ने कई अन्य नए आतंकियों की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जारी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल 50 से ज्यादा कश्मीरी युवकों ने हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल होने का फैसला लिया है।

Open in App

श्रीनगर, 9 जुलाईः आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर सरकारी कॉलेज के एक छात्र की फोटो सोशल मीडिया पर तैर रही है। फोटो में वो एके-47 और अपनी रैंक के साथ दिखाई दे रहा है। माना जा रहा है कि उसने आतंक का रास्ता अपना लिया है और आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया है। हैरान करने वाली बात ये है कि आतंकी बने शमसुल का भाई आईपीएस अधिकारी है। शमसुल बीयूएमएस (बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसन एंड सर्जरी) की पढ़ाई कर रहा था। रविवार को हिजबुल मुजाहिदीन ने कई अन्य नए आतंकियों की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जारी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल 50 से ज्यादा कश्मीरी युवकों ने हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल होने का फैसला लिया है।

90 के दशक में आतंक की राह जाने वाले कश्मीरी युवाओं का तरीका था। वो सबसे पहले 'अपर ग्राउंड वर्कर' के तौर पर काम करते थे। उसके बाद उन्हें हथियारों की ट्रेनिंग के लिए कम से कम तीन महीने सीमा पार भेजा जाता था। वो अपने हथियारों के साथ वापस आते थे और पहचान छिपाकर चुपचाप काम को अंजाम देते थे। लेकिन 8 जुलाई 2016 को घाटी में आतंकियों के पोस्टर बॉय बुरहान वानी के एनकाउंटर ने इस पैटर्न को पूरी तरह बदल दिया है। अब आजादी नहीं, ग्लैमर के लिए युवा आतंक के रास्ते पर जा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः- एके-47, सोशल मीडिया और कॉलेज की लड़कियों के लिए आतंक की राह अपना रहे कश्मीरी, ये पैटर्न खतरनाक है!

इंडियन एक्सप्रेस ने एक रिपोर्ट के हवाले से लिखा है कि नया पैटर्न एक आतंकी की मौत के बाद कई और आतंकी पैदा कर देता है। यह रिपोर्ट बुरहान वानी की मौत के बाद बने 35 आतंकियों के एनकाउंटर, उनके नेटवर्क, दोस्त और परिजनों से पूछताछ के बाद बनाई गई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्लैमर युवाओं को आतंक की राह पर लेकर जा रहा है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील