लाइव न्यूज़ :

एलओसी के इलाकों में डेरा डाल चुके हैं घुसने वाले आतंकी? खुफियाधिकारी बोले बड़े हमलों की ताक में हैं आतंकी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 14, 2023 10:49 IST

हंदवाड़ा में तैनात पुलिस अधिकारी कहते थे कि इलाके में आतंकियों के बड़ी संख्या में मौजूद होने की खबरें मिली हैं और उन्हें घेरा भी जा चुका है।

Open in App

श्रीनगर: सच में क्या कश्मीर में आने वाले दिन अशांत होने जा रहे हैं? इसके प्रति वे खुफियाधिकारी चौंका रहे हैं जो यह रहस्योदघाटन कर रहे हैं कि एलओसी से सटे कश्मीर के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों के दौरान बीसियों आतंकी घुस चुके हैं जो बड़े हमलों की ताक में हैं।

ऐसी सूचनाओं के बाद कश्मीर के एलओसी से सटे दर्जनों इलाकों में सघन तलाशी अभियान छेड़े गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, 30 से 35 आतंकियों के हंदवाड़ा में ही होने की सूचना मिली है जिनकी तलाश में सेना की आरआर बटालियन और स्थानीय पुलिस ने तलाश आरंभ की है।

ये सभी लोलाब के जंगलों में शरण लिए हुए हैं जिनके प्रति यह कहा जा रहा है कि यह दल हाल ही में उस पार से आया है। ऐसे ही कई अन्य दलों के बारामुल्ला, उड़ी, टीटवाल आदि के एलओसी पार से इस ओर के जंगलों में घुस आने की खबरें हैं। खुफियाधिकारी कहते हैं कि उनकी सूचनाएं पुख्ता हैं और उन इलाकों में भी इन आतंकियों की तलाश में तलाशी अभियान छेडे़ गए हैं।

बताया जाता है कि जिन आतंकियों के दलों की तलाश की जा रही है वे हाल ही के दिनों में कवर फायर के लिए की जाने वाली गोलाबारी का लाभ उठा एलओसी क्रास करने में कामयाब रहे थे।

फिलहाल सुरक्षा बंदोबस्त के कारण वे अधिक कुछ नहीं कर पा रहे थे पर अब सीमा पार से उन पर बढ़ते दबाव के चलते सुरक्षाधिकारियों को आशंका है कि वे बड़े और खतरनाक हमलों को अंजाम दे सकते हैं।

हंदवाड़ा में तैनात पुलिस अधिकारी कहते थे कि इलाके में आतंकियों के बड़ी संख्या में मौजूद होने की खबरें मिली हैं और उन्हें घेरा भी जा चुका है। बताया जाता है कि कई स्थानों पर सेना की सहायता से चलाए जा रहे तलाशी अभियानों में सुरक्षाबलों और आतंकियों का आमना-सामना भी हुआ है पर अभी तक इन अभियानों में किसी आतंकी के मारे जाने की खबर नहीं है।

याद रहे वर्ष 2020 के मई महीने में हंदवाड़ा में एक भीषण मुठभेड़ में भारतीय सेना को एक कर्नल और एक मेजर रैंक के अधिकारी समेत पांच जवानों की शहादत देनी पड़ी थी तो हंदवाड़ा में ही एक हमले में सीआरपीएफ के 3 जवान शहीद हो गए थे।

इन हमलों और मुठभेड़ों के प्रति अधिकारी दावा करते थे कि इनमें ताजा घुसपैठ करने वाले आतंकी ही शामिल थे। और अब जबकि सेना ने अपने एक कर्नल व मेजर रैंक के अधिकारी को जिस मुठभेड़ में अनंतनाग में खोया है, उस मुठभेड़ के प्रति अधिकारी दावा करते थे कि उसमें भी ताजा घुसपैठ करने वाले विदेशी भाड़े के सैनिक शामिल हैं।

टॅग्स :आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील