लाइव न्यूज़ :

कुपवाड़ा बस स्टैंड और कश्मीर पुलिस पर ग्रेनेड हमला, बारामुल्ला में सुरक्षाबलों ने की तलाशी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 5, 2021 17:41 IST

आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जम्मू और कश्मीर पुलिस की रोड ओपनिंग पार्टी को निशाना बनाया जब वे स्थानीय वाहनों की जांच कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकवादियों ने शुक्रवार सुबह कुपवाड़ा बस स्टैंड के पास जम्मू और कश्मीर पुलिस के वाहन पर ग्रेनेड फेंका। बम निष्क्रिय दस्ते ने ग्रेनेड को अपने कब्जे में ले लिया है।बारामुल्ला में आतंकियों के छुपे होने की खबरों के बाद घर-घर तलाशी ली जा रही है।

जम्मूः आतंकियों ने फिर से लोगों में दहशत फैलाने की खातिर पाव भर की वस्तु ग्रेनेड का सहारा लेते हुए कुपवाड़ा के बस स्टैंड पर हमला किया।

खुशकिस्मती से ग्रेनेड फूटा नहीं। लेकिन दहशत जरूर फैल गई। इस बीच बारामुल्ला में आतंकियों के छुपे होने की खबरों के बाद घर-घर तलाशी ली जा रही है। कुपवाड़ा के बस स्टैंड में आज सुबह ग्रेनेड मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। बम निष्क्रिय दस्ते ने ग्रेनेड को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि यह हमला था या फिर ग्रेनेड यहां पड़ा हुआ था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 10.30 बजे के करीब उन्हें इस बात की सूचना मिली की कुपवाड़ा मुख्य बस स्टैंड में एक ग्रेनेड पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। टीम में शामिल पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्रेनेड को जंग लगा हुआ था। फिर भी लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस स्टैंड को खाली करवाया गया।

इस बीच बम निष्क्रिय दस्ते को भी मौके पर बुला लिया गया। बम निष्क्रिय दस्ते ने ग्रेनेड की पूरी जांच की और बड़े ही सुरक्षित ढंग से उसे अपने कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि यह ग्रेनेड काफी पुराना है और इसे पूरी तरह से जंग लगी हुई थी। बस स्टैंड में ग्रेनेड बरामदी की इस घटना के बाद पुलिस टीम इस जांच में जुट गई है कि यह ग्रेनेड हमला था या फिर यह ग्रेनेड यहां रखा गया है।

इस बीच बारामुल्ला में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के छिपे होने की जानकारी पर तलाशी अभियान शुरू किया है। जिस गांव में आतंकी छिपे हैं, वहां सुरक्षाबलों ने प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं। साथ ही डेर टू डोर तलाशी ली जा रही है।

जानकारी के अनुसार, उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला जिले के कलंतरा क्रेरी इलाके में शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया है। 29 आरआर, एसओजी व सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से क्षेत्र में आतंकवादियों के इनपुट के बाद कलंतरा क्रेरी गांव से घेर लिया है। गांव के सभी प्रवेश और निकास द्वार सील कर दिए गए हैं, सुरक्षाबल हर घर की तलाशी ले रहे हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनापाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?