लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी सेना की मदद से टॉप तीन आतंकी संगठनों ने घाटी में हमले का बनाया प्लान, ये सौंपी गईं अलग-अलग जिम्मेदारियां

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 7, 2019 13:21 IST

जम्मू-कश्मीर: पिछले सप्ताह पुलवामा में बैठक आयोजित की गई थी, जहां तीन आतंकवादी समूहों को उनके आकाओं द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई थी और यह जिम्मेदारियां आपस में बांटी गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकवादी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी), हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) और जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) ने जम्मू और कश्मीर और भारत के कुछ हिस्सों में आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए जिम्मेदारियां बांटी हैं।  खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान द्वारा समर्थित इन आतंकी समूहों को घाटी, भारत के कुछ हिस्सों में हमले करने और पुलिसकर्मियों और राजनीतिक नेताओं की हत्या करने के लिए काम सौंपा गया है।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान घाटी और भारत के कुछ हिस्सों में आतंक फैलाने की कोशिश में लगा हुआ है। इस सिलसिले में वह आतंकवादी समूहों को आगे बढ़ाने में मदद कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की सेना और आईएसआई की मदद से तीन शीर्ष आतंकवादी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी), हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) और जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) ने जम्मू और कश्मीर और भारत के कुछ हिस्सों में आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए जिम्मेदारियां बांटी हैं। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, एक दस्तावेज में कहा गया है कि पिछले सप्ताह पुलवामा में बैठक आयोजित की गई थी, जहां तीन आतंकवादी समूहों को उनके आकाओं द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई थी और यह जिम्मेदारियां आपस में बांटी गई हैं।

दस्तावेज के अनुसार, खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान द्वारा समर्थित इन आतंकी समूहों को घाटी, भारत के कुछ हिस्सों में हमले करने और पुलिसकर्मियों और राजनीतिक नेताओं की हत्या करने के लिए काम सौंपा गया है। JeM को राष्ट्रीय राजमार्ग पर हमले को अंजाम देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। LeT ​​को आंतरिक सुरक्षा ठिकानों पर हमले को करने की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि हिजबुल मुजाहिदीन को बंद कराने और पुलिस व नेताओं की हत्याओं को सुनिश्चित करने का काम सौंपा गया है।

हिजबुल मुजाहिदीन को भी अशांति पैदा करने और स्थानीय लोगों को निशाना बनाने के लिए कहा गया है। इन आतंकवादी संगठनों को घाटी में बंद सुनिश्चित करने और किसी भी सकारात्मक विकास के मामले में हमले करने का काम सौंपा गया है। इस बीच आतंकवादियों की साजिश नाकाम करने के लिए सुरक्षा बलों को मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करने और खुफिया एजेंसियों, स्थानीय पुलिस और भारतीय सेना के साथ लगातार समन्वय बनाने के लिए कहा गया है। डीजीपी दिलबाग सिंह ने बीते महीने कहा था कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी संगठन, विशेष रूप से लश्कर-ए-तैयबा (LeT), जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और हिजबुल मुजाहिदीन लोगों पर दबाव डाल रहे हैं कि वे अपने दैनिक कामकाज को पूरा न करें। उन्होंने लोगों को दुकानों और पेट्रोल पंपों को बंद करने के लिए मजबूर किया। लेकिन पंप खुले हैं और हमने सुनिश्चित किया है कि जहां भी लोग दुकाने  खोलना चाहते हैं वहां खुली हैं।

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार