लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी 

By सुरेश डुग्गर | Updated: December 29, 2018 13:17 IST

जम्मू कश्मीर पुलवामा जिले में घिर जाने पर आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी जिस पर उन्होंने भी जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में चार आतंकवादी ढेर हो गए।

Open in App

पुलवामा जिले में शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादी मारे गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को जिले के हंजन इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली। जिसके बाद सेना, सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया।

घिर जाने पर आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी जिस पर उन्होंने भी जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में चार आतंकवादी ढेर हो गए।

सूत्रों के अनुसार मार गिराए गए चारों आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के हैं। चारों के शव अभी बरामद नहीं हुए हैं क्‍योंकि मुठभेड़ अभी जारी थी और सुरक्षाबलों को पत्‍थरबाजों की चुनौती से भी निपटना पड़ रहा था।

इलाके में अन्य आतंकवादियों की मौजूदगी की आशंका को देखते हुए सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

इससे पहले शुक्रवार को पुलवामा जिले के ही अवंतिपोरा में हुए मुठभेड़ में 1 स्थानीय आतंकवादी मारा गया था। जबकि इसके दो साथी चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहे थे। मारे गए आतंकी की पहचान इश्फाक यूसुफ वानी के रूप में हुई थी।

याद रहे कि इस साल जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन ऑल आउट के तहत अभी तक 270 से ज्यादा आतंकवादियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। बीते 8 वर्षों में किसी भी वर्ष आतंकियों के मारे जाने की यह संख्या सबसे ज्यादा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील