लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में विदेशी आतंकी नई चुनौती! इस साल मारे गए 40 से ज्यादा, 150 से ज्यादा के सक्रिय होने की आशंका

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 31, 2022 13:04 IST

जम्मू-कश्मीर में इस साल अभी तक 40 से ज्यादा विदेशी आतंकी मारे जा चुके हैं। ऐसी आशंका है कि अभी भी 150 से 200 के बीच ऐसे विदेशी आतंकी सक्रिय है। यह सुरक्षाबलों के लिए अलग चुनौती है।

Open in App

जम्मू: कश्मीर में इस साल अभी तक 40 से ज्यादा विदेशी आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। बताया जा रहा है 150 से ज्यादा अभी भी कश्मीर में एक्टिव हैं। इन विदेशी आतंकियों के प्रति सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वे कहां से आ रहे हैं जबकि सेना कहती है कि घुसपैठ पूरी तरह से रोक दी गई है। वहीं, पुलिस दावा करती है कि घुसपैठ में सिर्फ कमी आई है।

पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह मानते हैं कि कश्मीर में विदेशी आतंकियों की संख्या अभी भी चिंताजनक है। हालांकि वे इस सवाल का जवाब नहीं दे पाते थे कि आखिर वे कहां से आ रहे हैं।

दरअसल एलओसी के उन घुसपैठ के रास्तों को पूरी तरह से पाट पाना असंभव ही है जो गहरी खाईयों और नदियों से गुजरते हैं और जहां बर्फबारी हमेशा ही तारबंदी को नुक्सान पहुंचा रही है।

ऐसे में सेना के दावों पर पर भी प्रश्नचिन्ह लगता है जिसमें अक्सर कहा जा रहा है कि उस पार से घुसपैठ की संख्या शून्य हो चुकी है। हालांकि उस पार से आने वाले अधिकतर घुसपैठियों को अब तारबंदी को पार करने से पहले ही मार गिराने में अत्याधुनिक उपकरण कामयाबी दिला रहे हैं।

फिलहाल इसके प्रति कोई ठोस जानकारी नहीं है कि कितने विदेशी आतंकी कश्मीर में एक्टिव है। वैसे अंदाजा 150 से 200 का लगाया जा रहा है। इनके प्रति अब यह भी कहा जाने लगा है कि ये नेपाल समेत अन्य रास्तों से भी कश्मीर पहुंच रहे हैं जहां उन्हें बाद में तबाही मचाने के इरादों से हथियार व गोला बारूद मुहैया करवाया जा रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए