लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान के BAT कमांडो और आतंकियों ने की घुसपैठ की कोशिश, भारतीय सेना ने ऐसे दिया जवाब, देखें पूरा वीडियो

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 18, 2019 10:50 IST

जम्मू-कश्मीरः 12-13 सितंबर को पाकिस्तान द्वारा बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) ने घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना नाकाम कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान लगातार नापाक हरकत कर रहा है, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से आंतकी घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें सेना ने मार गिराया है।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान लगातार नापाक हरकत कर रहा है, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। एक नया वीडियो सामने आया जिसम, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से आंतकी घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें सेना ने मार गिराया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, 12-13 सितंबर को पाकिस्तान द्वारा बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) ने घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना नाकाम कर दिया। वीडियो में भारतीय सैनिकों ने पाक के एसएसजी (स्पेशल सर्विस ग्रुप) कमांडो/आतंकवादियों ग्रेनेड से हमला किया और उनके नापाक मंसूबों को खत्म किया। 

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान द्वारा इस घुसपैठ या BAT कार्रवाई का प्रयास पीओके के हाजीपीर सेक्टर में किया गया था। पाकिस्तान आतंकवादियों को भारत में लगातार भेजने की कोशिश में जुटा हुआ है। हालांकि ह बार-बार इससे इनकार करते आया है। वहीं, अगस्त में, सेना ने नियंत्रण रेखा पर पाक द्वारा घुसपैठ की 15 कोशिशों को नाकाम किया था।  आंकड़े बताते हैं कि एलओसी पर संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं। बीते साल के आंकड़े बताते हैं कि पाकिस्तान ने 2140 बार संघर्ष विराम उल्लंघन किया गया।

पाकिस्तान ने इस साल अब तक बिना उकसावे के 2,050 से अधिक बार संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया जिसमें 21 भारतीयों की मौत हुई है। भारत ने पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा सीमा पार घुसपैठ को समर्थन देने और भारतीय नागरिकों और अग्रिम चौकियों को निशाना बनाने समेत बिना उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन करने पर अपनी चिंताएं पाकिस्तान के समक्ष उजागर की हैं। 

पाकिस्तान ने अगस्त महीने में अखनूर सेक्टर से लेकर उड़ी-गुरेज तक का शायद कोई इलाका बचा होगा जहां इस अवधि में पाक तोपखानों ने सीजफायर के बावजूद गोले न बरसाए हों। 300 बार से अधिक सीजफायर उल्लंघन सिर्फ अगस्त महीने किया गया।

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील