लाइव न्यूज़ :

Jammu Kashmir: हंदवाड़ा में मुठभेड़ स्थल के पास हुए विस्फोट में 8 लोग घायल 

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 3, 2020 16:11 IST

कश्मीर के हंदवाड़ा के राजवार इलाके में सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो विदेशी आतंकी मार गिराए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस एनकाउंटर में लश्कर कमांडर हैदर भी मारा गया है।ऑपरेशन में दो बड़े अफसर समेत पांच जवान भी शहीद हो गए हैं।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा के अहगाम गांव में हुए विस्फोट में 8 लोगों के घायल होने की खबर है। सभी घायलों को पास के जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। कुछ समय पहले हंदवाड़ा जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर एजाज ने बताया है कि अस्पताल में भर्ती पांच लोगों में से दो बच्चे हैं और तीन अन्य घायलों की हालत स्थिर है। वहीं, अब खबर है कि इस घटना में कुल 8 लोग घायल हुए हैं।

बता दें कि विस्फोट वाले इलाके के पास ही पिछले कई दिनों से भारतीय सेना व आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में लश्कर के आतंकी हैदर समेत दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है। 

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में सेना व आतंकियों के बीच हो रहे मुठभेड़ में भारतीय सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। कश्मीर के हंदवाड़ा के राजवार इलाके में सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो विदेशी आतंकी मार गिराए गए हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, इस एनकाउंटर में लश्कर कमांडर हैदर भी मारा गया है।

हालांकि इस ऑपरेशन में दो बड़े अफसर समेत पांच जवान भी शहीद हो गए हैं। शहीदों में एक कर्नल, एक मेजर, दो सेना के जवान और एक जम्मू-कश्मीर पुलिस के सब-इंस्पेक्टर शामिल हैं। 

बता दें कि उत्तर कश्मीर में हंदवाड़ा इलाके के एक गांव में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक कर्नल और एक मेजर समेत पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि हंदवाड़ा के चांजमुल्ला इलाके में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी भी मारे गए। यह इलाका उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि सेना के अधिकारी आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाए गए नागरिकों को बचाने जा रही टीम का नेतृत्व कर रहे थे।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को चलाए गए आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान दो अधिकारियों सहित सुरक्षा बल के पांच जवान लापता हो गए। पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ हुई एक अन्य मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के चांजमुल्ला इलाके में शुक्रवार को तलाश अभियान चलाया।  

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके में कड़ी तलाशी और छानबीन की। शनिवार शाम को हालांकि आतंकवादियों से सुरक्षा बलों का सामना हुआ और मुठभेड़ शुरू हुई। हालांकि अधिकारी ने कोई और जानकारी नहीं दी। पहले  सेना के सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों के पांच जवान लापता हो गए हैं क्योंकि उनसे संपर्क टूट गया है। 

एक अन्य अभियान में, दक्षिण कश्मीर स्थित जिले के दंगेरपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद शनिवार तड़के सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि जब सुरक्षाबल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और पता लगाया जा रहा है वे किस संगठन से जुड़े थे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है 

 

  

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकश्मीर मुठभेड़आतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए