लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

By स्वाति सिंह | Updated: January 7, 2020 12:07 IST

बीते दिनों जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के कवदारा इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर एक ग्रेनेड फेंका जिसमें 16 वर्षीय किशोर घायल हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलवामा में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गईसुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। उसके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। पहचान और संबद्धता के लिए जांच जारी है।

बीते दिनों जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के कवदारा इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर एक ग्रेनेड फेंका जिसमें 16 वर्षीय किशोर घायल हो गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया था कि ग्रेनेड अपने तय लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाया और सड़क किनारे इसमें विस्फोट हो गया। इस दौरान सीआरपीएफ का कोई जवान हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि अज्ञात आतंकवादियों ने शहर के अंदरूनी इलाके में कवदारा में तैनात सीआरपीएफ कर्मियों को निशाना बनाकर दोपहर को ग्रेनेड फेंका जिसके बाद लोगों के बीच अफता-तफरी मच गई। अधिकारी ने बताया कि इस दौरान सड़क पर चल रहा एक किशोर छर्रे लगने से मामूली रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि हमले में दो निजी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारी ने बताया कि किशोर को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि विस्फोट के तत्काल बाद इलाके की घेरेबंदी कर दी गई ताकि आतंकवादियों को पकड़ा जा सके। अभी तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?