लाइव न्यूज़ :

Jammu and Kashmir: हीरानगर के सन्‍याल से भागे आतंकियों से चार दिनों के बाद जुठाना में मुठभेड़ शुरू

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 27, 2025 12:17 IST

जानकारी के लिए कठुआ जिले के जंगली इलाकों में घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों के एक समूह का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर बहुस्तरीय तलाशी अभियान बुधवार को लगातार चौथे दिन भी जारी रहा था और आज पांचवें दिन आतंकियों को घेर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकठुआ में आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया हैआतंकी जुठाना के ऊपरी इलाकों में आतंकी छिपे हुए थेजहां सर्च ऑपरेशन के जरिए सुरक्षाबलों ने कार्रवाई की है

जम्‍मू: चार दिन पहले हीरानगर के सन्‍याल गांव से जो चार से पांच आतंकी मुठभेड़ के बाद बाद निकले थे उनके साथ कुछदेर पहले सुरक्षाबलों की मुठभेड़ शुरू हो गई है। वे सभी कठुआ जिले के जुठाना गांव में छिपे हुए मिले थे।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। वे जुठाना के ऊपरी इलाकों में आतंकी छिपे हुए थे, जहां सर्च ऑपरेशन के जरिए सुरक्षाबलों ने कार्रवाई की है। ये आतंकवादी जैश संगठन से जुड़े हुए बताए गए हैं। सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जबरदस्त गोलीबारी की सूचना है।

जानकारी के लिए कठुआ जिले के जंगली इलाकों में घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों के एक समूह का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर बहुस्तरीय तलाशी अभियान बुधवार को लगातार चौथे दिन भी जारी रहा था और आज पांचवें दिन आतंकियों को घेर लिया गया है।

याद रहे एक स्थानीय महिला ने मंगलवार को पुलिस को सूचना दी थी कि जिले के डिंग अंब बेल्ट में खाना खाते समय सेना की वर्दी में दो लोगों ने उससे पानी मांगा, जिसके बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांबा-कठुआ सेक्शन में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सीमावर्ती सड़कों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सन्याल से डिंग अंब और उससे आगे कई इलाकों में तलाशी अभियान चल रहा है, जो कई किलोमीटर तक फैला हुआ है।

तकनीकी और निगरानी उपकरणों से लैस सेना, एनएसजी, बीएसएफ, पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ के इस अभियान में हेलीकॉप्टर, यूएवी, ड्रोन, बुलेटप्रूफ वाहन और खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने कई इलाकों में कई लोगों से पूछताछ की है और पूछताछ के लिए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जबकि मंगलवार को तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने दो ग्रेनेड बरामद किए। 

सान्याल के जंगलों में गोला-बारूद और अन्य सामग्रियों के बड़े भंडार के बीच मिले ट्रैकसूट पिछले साल जून और अगस्त में अस्सर के जंगलों और डोडा में मारे गए चार जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादियों द्वारा पहने गए ट्रैकसूट के समान थे। 

क्षेत्र के स्थानीय लोग सुरक्षा बलों के अभियान में शामिल हो गए हैं और अन्य क्षेत्रों के लोगों से सतर्क रहने और अपने क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की किसी भी गतिविधि की सूचना देने का आग्रह किया है। 

कई ग्रामीणों ने लोगों से अपने क्षेत्रों में आतंकवादियों की आवाजाही के बारे में जानकारी देने के लिए आगे आने का अनुरोध किया है। पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात के नेतृत्व में अभियान रविवार शाम को हीरानगर सेक्टर में सुरक्षा बलों और एक नर्सरी में छिपे आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के बाद शुरू किया गया था। 

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस के विशेष अभियान समूह ने पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग पांच किलोमीटर दूर सान्याल गांव में एक नर्सरी में “ढोक” (स्थानीय बाड़े) के अंदर छिपे आतंकवादियों के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद अभियान शुरू किया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए