लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: शोपियां में आतंकियों- सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, सेना ने की घेराबंदी, 2 आतंकी ढेर

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: July 10, 2018 10:07 IST

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ होने की खबर है। सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकियों के होने की सूचना मिली थी जिसके बाद इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

Open in App

श्रीनगर, 10 जुलाई। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ होने की खबर है। सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकियों के होने की सूचना मिली थी जिसके बाद इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। 

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: त्राल में आतंकियों का सुरक्षाबलों के कैंप पर ग्रेनेड से हमला

सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं इस दौरान क्रॉस फायरिंग में 2 आतंकियों के मारे जान की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इलाके में 6 आतंकियों के छुपे होने की खबर है जिसमें 2 को मार गिराया गया है। मुठभेड़ के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा की जाने वाली पत्थरबाजी से निपटने के लिए इलाके की घेराबंदी कर सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और पुलिस बल के जवान तैनात किए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: भारत के अलावा इन 7 देशों में पत्थरबाजों को दी जाती है ऐसी सजा, सुनकर रह जाएंगें दंग

बता दें कि इससे पहले बीती 9 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के त्राल में आतंकियों ने 180 बटालियन के सीआरपीएफ के कैंप पर ग्रेनेड से हमला कर दिया था। हांलाकि इस हमले में किसी भारी नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेनाआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए