लाइव न्यूज़ :

Jammu & Kashmir Election Results: मुस्लिम बहुल किश्तवाड़ से भाजपा की शगुन परिहार 500+ वोटों से जीतीं, आतंकियों ने कर दी थी उनके पिता और चाचा की हत्या

By रुस्तम राणा | Updated: October 8, 2024 15:41 IST

KISHTWAR Election Results 2024: शगुन परिहार ने किश्तवाड़ विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत दर्ज की है।  उन्होंने जेकेएनसी के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सज्जाद अहमद किचलू को 521 वोटों से हराया। 12 राउंड की वोटिंग में शगुन को कुल 29053 वोट मिले। जबकि किचलू को 28532 वोट हासिल हुए। 

Open in App
ठळक मुद्देशगुन ने जेकेएनसी के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सज्जाद अहमद किचलू को 521 वोटों से हराया12 राउंड की वोटिंग में शगुन को कुल 29053 वोट मिलेजबकि सज्जाद अहमद किचलू को 28532 वोट हासिल हुए

Shagun Parihar BJP: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है और भारत के चुनाव आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली जेकेएनसी 42 सीटों पर आगे चल रही है। इस बीच 29 वर्षीय शगुन परिहार ने किश्तवाड़ विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत दर्ज की है। उन्होंने जेकेएनसी के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सज्जाद अहमद किचलू को 521 वोटों से हराया। 12 राउंड की वोटिंग में शगुन को कुल 29053 वोट मिले। जबकि किचलू को 28532 वोट हासिल हुए। 

शगुन परिहार इलेक्ट्रॉनिक्स में पीएचडी कर रही हैं और यह उनका पहला चुनाव है। शगुन परिहार के पिता अजीत परिहार और उनके चाचा अनिल परिहार जो भाजपा में वरिष्ठ नेता थे, की 1 नवंबर, 2018 को आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। चुनाव प्रचार के दौरान शगुन ने कहा था कि उन्हें मिलने वाला वोट उनके परिवार के लिए नहीं बल्कि हर उस परिवार के लिए होगा, जिसने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के कारण नुकसान उठाया है।

वहीं एनसी ने अब तक 38 सीटें जीत ली हैं। जबकि वह 04 सीटों में बढ़त बनाए हुए है। वहीं भाजपा ने 26 सीटें जीत ली हैं और वह 3 सीटों पर लीड कर रही है। कांग्रेस ने 6 सीटें जीती हैं। जबकि पीडीपी के खाते में 3 सीटें आई हैं। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में 90 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान हुआ। मंगलवार को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos