लाइव न्यूज़ :

Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, स्टार प्रचारकों का भी किया ऐलान

By रुस्तम राणा | Updated: August 25, 2024 19:31 IST

40 प्रचारकों की सूची में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, पार्टी नेता मनीष सिसोदिया, आप मंत्री आतिशी, संजय सिंह, गोपाल राय, सांसद राघव चड्ढा समेत कई नाम शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देAAP की पहली लिस्ट में 7 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।लिस्ट में पहला नाम फयाज अहमद सोफी है, जिन्हें आप ने पुलवामा सीट से अपना उम्मीवार बनाया है40 स्टार प्रचारकों की सूची में अरविंद केजरीवाल, सुनीता केजरीवाल समेत अन्य बड़े नेताओं के नाम

Jammu Kashmir Election 2024: आम आदमी पार्टी ने रविवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की पहली लिस्ट में 7 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। लिस्ट में पहला नाम फयाज अहमद सोफी का है, जिन्हें आप ने पुलवामा सीट से अपना उम्मीवार बनाया है। 

इसके अलावा राजपोरा सीट से मुद्दस्सिर हसन को मैदान में उतारा है। देवसर सीट से शेख फिदा हुसैन को टिकट दिया गया है। जबकि दूरू से मोहसिन शफाकत मीर को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। डोडा सीट से मेहराज मलिक, डोडा पश्चिम से यासिर शफी मट्टो और बनीहाल विधानसभा क्षेत्र से मुदस्सिर अजमत मीर आम आदमी पार्टी के के उम्मीर होंगे। 

AAP स्टार प्रचारकों की सूची

इसके साथ ही आप पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। 40 प्रचारकों की सूची में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, पार्टी नेता मनीष सिसोदिया, आप मंत्री आतिशी, संजय सिंह, गोपाल राय, सांसद राघव चड्ढा समेत कई नाम शामिल हैं।

गौरतलब है कि राज्य की 90 विधानसभा सीटों वाले जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे। पहला चरण 18 सितंबर, दूसरा चरण 25 सितंबर और तीसरा और अंतिम चरण 1 अक्टूबर को होगा। जबकि 4 अक्टूबर को मतगणना होगी। चुनाव आयोग द्वारा पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर लोकसभा चुनाव २०२४आम आदमी पार्टीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos