लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः दिलबाग सिंह ने संभाला नए डीजीपी का कार्यभार, वैद को बनाया परिवहन आयुक्त

By भाषा | Updated: September 7, 2018 18:06 IST

वर्ष 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी वैद को कल रात हटा दिया गया। प्रदेश की नौकरशाही द्वारा पुलिस के काम में दखल से बढ़े गतिरोध की पृष्ठभूमि में यह घटनाक्रम हुआ है।

Open in App

श्रीनगर, सात सितंबरः जम्मू कश्मीर पुलिस के नये महानिदेशक दिलबाग सिंह ने शुक्रव्रार को कार्यभार संभाल लिया। उनके पूर्ववर्ती एस पी वैद का गुरूवार की रात तबादला कर दिया गया। वैद को परिवहन आयुक्त बनाया गया है। प्रदेश के 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी सिंह ने सादे समारोह में नये पुलिस प्रमुख का पद संभाला। महानिदेशक (कारागार) का कार्यभार उनके पास बना रहेगा।

वर्ष 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी वैद को कल रात हटा दिया गया। प्रदेश की नौकरशाही द्वारा पुलिस के काम में दखल से बढ़े गतिरोध की पृष्ठभूमि में यह घटनाक्रम हुआ है। वैद को परिवहन आयुक्त के पद पर भेज दिया गया। इस पद को 2006 के आईएएस अधिकारी सौगत विस्वास संभाल रहे थे। पद को अतिरिक्त सचिव से बढ़ाकर सचिव स्तर का कर दिया गया। इसका मुख्यालय जम्मू में होगा।

अपना पद छोड़ते हुए वैद ने संतोष जताया कि वह राज्य के लोगों की सेवा कर पाए। वैद ने कहा, ‘‘मैं ईश्वर का शुक्रगुजार हूं जिसने मुझे अपने लोगों और अपने देश की सेवा का मौका दिया। मुझमें जताए गए भरोसे के लिए मैं पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों और राज्य के लोगों का आभारी हूं। मैं नये डीजीपी को अपनी शुभकामनाएं देता है।’’ 

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को बदलने के समय की आलोचना करते हुए कहा कि एस पी वैद को हटाने की जल्दबाजी करने की कोई जरुरत नहीं थी और स्थायी व्यवस्था किए जाने के बाद ही ऐसा किया जाना चाहिए था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत