लाइव न्यूज़ :

डांगरी हमला: पुलिस के हत्थे अभी तक नहीं चढ़े आतंकी, पीड़ितों के परिवारों ने दिया 15 दिन का 'अल्टीमेटम'

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 8, 2023 14:19 IST

तमाम कोशिशों के बावजूद डांगरी नरसंहार का मामला अनसुलझा है। पुलिस को शक है कुछ लोग आतंकियों की मदद कर रहे हैं, इसलिए वे अभी तक छुपे हैं और उन्हें लेकर कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

Open in App

जम्मू: साल के पहले ही दिन आतंकियों ने राजौरी के डांगरी गांव में जिस नरसंहार को अंजाम दिया था वह अब सुरक्षाबलों के गले की फांस बन कर रह गया है। कई दावों और सूचना देने के लिए 10 लाख के इनाम की घोषणा के बावजूद कोई हमलावर हत्थे नहीं चढ़ा है। पुलिस को शक है कि कुछ स्थानीय नागरिक ही हमलावरों को शरण दिए हुए हैं जिस कारण वे अभी तक बच रहे हैं।

इस साल पहली जनवरी को डांगरी में दोहरे नरसंहार में 7 हिन्दुओं की टार्गेट किलिंग की गई थी। आनन फानन में तब गांव के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा चौकियां बनाकर कई जवान भी तैनात कर दिए गए। एक बार तो दावा यहां तक कर दिया गया कि दो हमलावर मारे गए हैं। पचास से अधिक संदिग्ध अभी तक पुलिस हिरासत में हैं।

इन सबके बावजूद डांगरी नरसंहार का मामला अनसुलझा है। पुलिस कहती है कि वह अब 10 लाख के इनाम की राशि को बढ़ाने जा रही है ताकि हमलावरों के प्रति कोई ठोस जानकारी मिल सके। 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार सवा महीने से राजौरी के कई गांवों में तलाशी अभियान जारी है। कई बार आतंकी देखे जाने की सूचनाएं भी मिलीं, पर कोई हाथ नहीं आया। अब इस नरसंहार को लेकर किरकिरी का सामना इसलिए करना पड़ रहा है क्योंकि नरसंहार के पीड़ितों के परिवारों ने 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कोई बड़ा कदम उठाने की चेतावनी दी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण