लाइव न्यूज़ :

Coronavirus का कहर, जम्मू में 31 मार्च तक बंद रहेंगे सिनेमाघर, प्रशासन ने दिया निर्देश

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: March 11, 2020 06:07 IST

मंगलवार (10 मार्च) को उपायुक्त ने सिनेमाघरों को बंद रखने का निर्देश जारी किया। इसमें कहा गया, ''जम्मू जिले के सभी सिनेमा हॉल तत्काल प्रभाव से 31 मार्च 2020 तक बंद रखे जाएंगे।''

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के कारण लोग दहशत में हैं और प्रशासन ने इससे निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी के तहत जम्मू जिले के सभी सिनेमाघरों को बंद करने का फैसला लिया गया।

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के कारण लोग दहशत में हैं और प्रशासन ने इससे निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के तहत जम्मू जिले के सभी सिनेमाघरों को बंद करने का फैसला लिया गया। मंगलवार (10 मार्च) को उपायुक्त ने सिनेमाघरों को बंद रखने का निर्देश जारी किया। इसमें कहा गया, ''जम्मू जिले के सभी सिनेमा हॉल तत्काल प्रभाव से 31 मार्च 2020 तक बंद रखे जाएंगे।''

बता दें कि सोमवार को जम्मू की एक 83 वर्षीय महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई। महिला का एक सरकारी अस्पताल में पृथक रख इलाज किया जा रहा है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 40 पार कर गई है। वहीं, जम्मू के सतवारी और सरवाल इलाकों में कोरोना वायरस के करीब 400 सदिग्ध मरीजों को निगरानी में रखा गया है। 

सोमवार तक भारत में कोरोना वायरस के 41 मामले सामने आए। इनमें हाल में इटली से आए 18 लोग शामिल हैं। सबसे ज्यादा संक्रमित लोगों की संख्या केरल और उत्तर प्रदेश से बताई जा रही है।

बता दें कि दिसंबर 2019 में चीन के वुहान शहर में सी फूड और पशु श्रमिकों के एक समूह को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था, उसके बाद कुछ ही दिनों में वायरस ने महामारी का रूप अख्तियार कर लिया। अकेले चीन तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत इस वायरस से हो चुकी है वहीं, दूसरे नंबर पर यूरोप का देश इटली बताया जा रहा है जहां चीन के बाद कोरोना वायरस ने सबसे ज्यादा कहर बरपाया है। 

वहीं, दुनियाभर में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख पार कर चुकी है। इससे चीन और भारत समेत कई देशों के व्यापार पर गहरा असर पड़ा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन इस वायरस से लोगों को बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीरइंडियाचीनवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए