लाइव न्यूज़ :

Jammu Kashmir Chunav: दूसरे चरण में भी 238 में से 49 उम्मीदवार दागी, पहले चरण में भी थे 36 दागी नेता मैदान में

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 23, 2024 16:57 IST

Jammu Kashmir Chunav: जम्मू कश्मीर में दो दिन बाद यानि 25 सितंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में चुनाव लड़ रहे 238 उम्मीदवारों में से 21 प्रतिशत (49) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जबकि 37 प्रतिशत (16) ने अपने शपथ-पत्र में गंभीर आपराधिक आरोप घोषित किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे 25 सितंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में चुनाव लड़ रहे 238 उम्मीदवार21 प्रतिशत (49) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैंऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतारने वाली पार्टियों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सबसे आगे

जम्मू:  जम्मू कश्मीर में दो दिन बाद यानि 25 सितंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में चुनाव लड़ रहे 238 उम्मीदवारों में से 21 प्रतिशत (49) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जबकि 37 प्रतिशत (16) ने अपने शपथ-पत्र में गंभीर आपराधिक आरोप घोषित किए हैं। ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतारने वाली पार्टियों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सबसे आगे है, उसके बाद भारतीय जनता पार्टी, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और नेशनल कांफ्रेंस का स्थान है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के एक विश्लेषण के अनुसार, 3 उम्मीदवारों ने हत्या के प्रयास (धारा 307) के मामले घोषित किए हैं, और 7 उम्मीदवारों ने महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित मामले घोषित किए हैं।

इन 7 में से 1 उम्मीदवार ने बलात्कार का मामला (धारा 376) घोषित किया है। आपराधिक मामलों वाले पार्टीवार उम्मीदवारों के संबंध में, पीडीपी के 26 उम्मीदवारों में से 4 (15 प्रतिशत), भाजपा के 17 में से 4 (24 प्रतिशत), कांग्रेस के 6 में से 2 (33 प्रतिशत), और नेकां के 20 में से 1 (5 प्रतिशत) ने अपने हलफनामों में आपराधिक मामले घोषित किए हैं।गंभीर आपराधिक मामलों के लिए, पीडीपी के 26 उम्मीदवारों में से 1 (4 प्रतिशत), भाजपा के 17 में से 3 (18 प्रतिशत), कांग्रेस के 6 में से 2 (33 प्रतिशत), और नेकां के 20 में से 1 (5 प्रतिशत) ने गंभीर आरोप घोषित किए हैं।

इसके अतिरिक्त, एडीआर ने बताया है कि 8 विधानसभा क्षेत्रों (26 में से 31 प्रतिशत) को रेड अलर्ट निर्वाचन क्षेत्र घोषित किया गया है, जहां 3 या अधिक चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों ने आपराधिक मामले घोषित किए हैं। संपत्ति के मामले में, 238 उम्मीदवारों में से 131 (55प्रतिशत) करोड़पति हैं। प्रमुख दलों में, कांग्रेस के सभी 6 (100 प्रतिशत) उम्मीदवार, नेकां के 20 में से 18 (90 प्रतिशत), भाजपा के 17 में से 13 (76 प्रतिशत) और पीडीपी के 26 में से 19 (73 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने 1 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है।

एडीआर की रिपोर्ट का कहना था कि हमारे चुनावों में धनबल की भूमिका इस तथ्य से स्पष्ट है कि सभी प्रमुख राजनीतिक दल धनी उम्मीदवारों को टिकट देते हैं। जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में प्रति उम्मीदवार औसत संपत्ति 5.80 करोड़ रुपये है। प्रमुख दलों में, 6 कांग्रेस उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 29.39 करोड़ रुपये, 20 नेकां उम्मीदवारों की 11.21 करोड़ रुपये, 17 भाजपा उम्मीदवारों की 11.07 करोड़ रुपये और 26 पीडीपी उम्मीदवारों की 5.24 करोड़ रुपये है।

दूसरे चरण में सबसे अधिक घोषित संपत्ति वाले शीर्ष 3 उम्मीदवार सभी कश्मीर से हैं, और इसमें छानपोरा से चुनाव लड़ रहे सैयद अल्ताफ बुखारी (165 करोड़ रुपये), सेंट्रल शाल्टेंग से तारिक हमीद कर्रा (149 करोड़ रुपये) और चन्नपोरा से चुनाव लड़ रहे नेकां के मुश्ताक गुरू (94 करोड़ रुपये) शामिल हैं।

शिक्षा के संदर्भ में, एडीआर की रिपोर्ट है कि 117 (49 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता 5वीं और 12वीं कक्षा के बीच घोषित की है, जबकि 114 (48 प्रतिशत) स्नातक या उससे ऊपर हैं। छह उम्मीदवारों के पास डिप्लोमा है, जबकि एक उम्मीदवार ने खुद को निरक्षर घोषित किया है। आयु वितरण के संबंध में, 84 (35 प्रतिशत) उम्मीदवार 25 से 40 वर्ष के बीच हैं, 105 (44 प्रतिशत) 41 से 60 के बीच हैं, और 49 (21प्रतिशत) 61 से 80 के बीच हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024ADRकांग्रेसचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप