लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः शोपियां में फर्जी मुठभेड़ में मारे गए तीनों युवकों के शव कब्र से निकाल कर परिजनों को सौपे गए

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 3, 2020 16:08 IST

इम्तियाज अहमद, अबरार अहमद और मुहम्मद इबरार के परिवारों ने दावा किया था कि उनके बेटे शोपियां जिले में मजदूरों के रूप में काम करने आए थे और फर्जी मुठभेड़ में आतंकवादी बताकर मार दिए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में 18 जुलाई को हुए मुठभेड़ में कथित तौर पर मारे गए तीन नागरिकों के शवों को शनिवार को अंतिम संस्कार के लिए परिवारों को सौंप दिया गया।तीनों मारे गए युवाओं के डीएनए नमूनों के मिलान के बाद परिजनों के दावे की पुष्टि की गई।

जम्मू: कश्मीर में उन 3 मुर्दों की कब्र में नींद को हराम कर उनके शवों को निकाल कर उनके परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप ही दिया गया है। वैसे यह कोई पहला अवसर नहीं है कि कश्मीर में कब्रों में आराम से सो रहे मुर्दों की नींद हराम की गई हो। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में 18 जुलाई को हुए मुठभेड़ में कथित तौर पर मारे गए तीन नागरिकों के शवों को शनिवार को अंतिम संस्कार के लिए परिवारों को सौंप दिया गया। जम्मू संभाग के राजौरी जिले से ताल्लुक रखने वाले तीनों नागरिकों के शव 70 दिनों के बाद उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला जिले के गंतमुल्ला क्षेत्र में एक कब्रिस्तान से निकाले गए।

इम्तियाज अहमद, अबरार अहमद और मुहम्मद इबरार के परिवारों ने दावा किया था कि उनके बेटे शोपियां जिले में मजदूरों के रूप में काम करने आए थे और फर्जी मुठभेड़ में आतंकवादी बताकर मार दिए गए थे।

परिवारों ने जब अपने बच्चों से संपर्क खो दिया, तब उन्होंने सोशल मीडिया पर 18 जुलाई को शोपियां जिले के अम्सिपोरा गांव में मुठभेड़ के बाद पोस्ट की गई उनकी तस्वीरों में उनकी पहचान की। तीनों मारे गए युवाओं के डीएनए नमूनों के मिलान के बाद परिजनों के दावे की पुष्टि की गई। इसके बाद पुलिस मारे गए लोगों के आतंकवादी लिंक को साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं जुटा सकी।

सेना द्वारा आयोजित प्रारंभिक जांच अदालत ने स्वीकार किया कि अम्सिपोरा मुठभेड़ को अंजाम देने वालों ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा आतंकवाद-रोधी अभियानों को अंजाम देने के लिए निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को नजरअंदाज कर अपनी सीमा को पार कर गए। सुरक्षाबलों के मुखबिर के रूप में काम करने वाले तीन स्थानीय लोगों से भी सेना की अदालत ने पूछताछ की थी। पुलिस ने इन ‘मुखबिरों’ को हिरासत में ले लिया है और मुठभेड़ में उनकी की भूमिका अब जांच की जा रही है।

तीनों की कब्र में नींद हराम करने के बाद एक बार फिर यह सच साबित हो गया है कि दुनिया में कश्मीर ही शायद ऐसा क्षेत्र होगा जहां मरने के बाद भी कब्र में आराम नहीं लेने दिया जाता है मृतकों को। कभी मरने वाले को कब्रिस्तान में जगह नहीं मिलती क्योंकि बढ़ते हुए मौत के आंकड़ों ने ऐसी परिस्थिति पैदा कर दी है तो कभी कब्रों में दफन लोगों को निकाल बाहर किया जाता है मात्र पहचान के लिए।

कुछ साल पहले उन चार विदेशी पर्यटक बंधकों की तलाश में कश्मीर के कई कब्रिस्तानों को उखाड़ फैंका गया था जिनके प्रति गिरफ्तार आतंकियों ने दावा किया था कि उनकी हत्या कर उन्हंे दफना दिया गया है तो अब राजौरी के उन तीन युवकों की कब्रों को उखाड़ा गया जिन्हें आतंकी बता मार दिया गया था।

इससे पहले लापता युवकों की तलाश में कब्रिस्तानों में दफन लाशों को उखाड़ा गया था जो पिछले कई सालों से लापता बताए जाते थे। लापता युवकों की तलाश में कब्रिस्तानों को आखिर क्यों उखाड़ा गया था इसके बारे में अधिकारी बताते थे कि इन युवकों के प्रति कुछ गिरफ्तार आतंकियों ने रहस्योदघाटन किए थे कि उनमें से कुछेक की हत्या विरोधी गुटों ने कर दी थी और उन्हें बाद में जहां स्थान मिला दफना दिया गया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील