लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर : बीजेपी अध्यक्ष को आतंकियों ने दी जान से मारने की धमकी, कहा-‘शुजात बुखारी जैसा करेंगे हश्र’

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 21, 2018 15:24 IST

जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रवींद्र रैना को जान से मारने की धमकी दी गई है।

Open in App

जम्मू-कश्मीर, 21 जून: जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रवींद्र रैना को जान से मारने की धमकी दी गई है। खबर के मुताबिक रैना को ये धमकी आतंकियों के द्वारा दी गई है। उन्होंने खुद धमकी मिलने की बात बतायी है। उन्होंने बताया है कि गुरुवार कराची से उन्हें धमकी भरा फोन कॉल आया था।

आतंकियों ने कहा कि वे उनका हाल शुजात बुखारी जैसा ही करेंगे। रैना ने इसके बाद पुलिस को जानकारी दी है। इसके साथ ही अब इस मामले की जांच भी का जाएगी।

रैना को इस धमकी से करीब 48 घंटे पहले घाटी में बीजेपी ने पीडीपी से समर्थन वापस ले लिया। यही कारण है कि महबूबा मुफ्ती को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था, जिसके बाद उनकी सरकार गिर गई थी। वहीं, उन्होंने कहा है कि मुझे पहले भी पाकिस्तान से इंटरनेट और फोन पर धमकियां मिलती रही हैं। मगर कभी भी मैंने उन पर ध्यान नहीं दिया। मुझे कराची के नंबर से कॉल आया था। हमारे देश के जवानों पर यकीन है कि वे अच्छी तरह से हमारी सुरक्षा में लगे हुए हैं।

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि मैं अक्सर पाकिस्तान के खिलाफ बोलता हूं। राज्य विधानसभा में पाक के आतंकी गुटों के खिलाफ आवाज उठा चुका हूं, लिहाजा वे हमें डरा-धमका रहे हैं। मैंने इस संबंध में संबंधित पुलिस-एजेंसियों व राज्यपाल को सूचना दे दी है।।

हाल ही में राइजिंग कश्मीर के संपादक और पत्रकार शुजात बुखारी का की अज्ञात हमलावरों ने अखबार के कार्यालय के बाहर ही गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत