लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: बाढ़ से हालात बदतर, अमरनाथ यात्रा स्थगित, 1300 ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 29, 2018 22:55 IST

जम्मू-कश्मीर में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से नदियां, नाले और अन्य जल स्रोत उफान पर हैं, जिसके कारण कश्मीर घाटी में शुक्रवार को बाढ़ की स्थिति घोषित कर दी गई है। बाढ़ के हालात के मद्देनजर प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी है। सिं

Open in App

श्रीनगर ,29 जून। जम्मू-कश्मीर में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से नदियां, नाले और अन्य जल स्रोत उफान पर हैं, जिसके कारण कश्मीर घाटी में शुक्रवार को बाढ़ की स्थिति घोषित कर दी गई है। बाढ़ के हालात के मद्देनजर प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी है। सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण के मुख्य अभियंता एम.एम. शाहनवाज ने एक बयान में कहा, "झेलम नदी अनंतनाग जिले के संगम में शुक्रवार शाम छह बजे 21 फुट के बाढ़ घोषणा स्तर को पार कर गई।"

उन्होंने कहा, "दक्षिण कश्मीर की तराई में रह रहे लोग, विशेषरूप से झेलम और अन्य नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।" इस दौरान शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई। किसी तीर्थयात्री को या तो उत्तर कश्मीर में बालटाल शिविर या दक्षिण कश्मीर के पहलगाम आधार शिविर से आगे नहीं जाने के लिए कहा गया है। प्रशासन ने कहा कि सभी यात्रियों को सुरक्षित दो आधार शिविरों में भेज दिया गया है।

दक्षिण कश्मीर हिमालय में अमरनाथ गुफा में आज 1300 श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवलिंग के दर्शन किये। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि हालांकि घाटी में निरंतर वर्षा से पहलगाम और बालटाल दोनों ही मार्गों से तीर्थाटन स्थगित करना पड़ा। अमरनाथ गुफा को जाने वाले वाले पूरे मार्ग पर भारी वर्षा होने के कारण यात्रा स्थगित कर दी गयी।

उन्होंने बताया कि नुवान आधारशिविर से आज सुबह 1263 यात्री रवाना हुए थे लेकिन उन्हें मौसम के सुधरने तक शेषनाग में रुकने को कहा गया। उन्होंने कहा, ‘‘यात्रा के दूसरे दिन के समापन तक 1287 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में शिवलिंग के दर्शन किये। ’’ बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या अब 2294 हो गयी है। कल 1007 तीर्थयात्रियों ने शिवलिंग के दर्शन किये थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारअमरनाथ यात्राबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील