लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा के टंगधार में सीमापार से घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर, एक जवान की भी गई जान

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 8, 2022 15:24 IST

टंगधार सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से तीन से चार आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान जैसे ही भारतीय सीमा के नजदीक पहुंचे, जवान संदिग्ध हलचल देख सतर्क हो गए। चौकी पर तैनात जवानों ने नाइटवीजन डिवाइज की मदद से सीमा पर हलचल के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया। 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस सूत्रों ने बताया कि सीमा पर घुसपैठ का प्रयास शुक्रवार रात को किया गया।आतंकी जैसे ही एलओसी के नजदीक पहुंचने जवानों ने पहले तो उन्हें चेतावनी दी, उसके बाद भी जब वे नहीं माने तो जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी।

जम्मू: कुपवाड़ा के टंगधार सेक्टर में एलओसी पर शुक्रवार को घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सेना के जवानों ने नाकाम कर दिया। सेना के जवानों ने यहां एक घुसपैठिए को मार गिराया। इस दौरान एक जवान भी घायल हुआ। इलाज के लिए जवान को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। शहीद हुए जवान की पहचान छह जैकलाई के जसबीर सिंह के तौर पर हुई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीमा पर घुसपैठ का प्रयास शुक्रवार रात को किया गया। टंगधार सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से तीन से चार आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान जैसे ही भारतीय सीमा के नजदीक पहुंचे, जवान संदिग्ध हलचल देख सतर्क हो गए। चौकी पर तैनात जवानों ने नाइटवीजन डिवाइज की मदद से सीमा पर हलचल के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया। 

उन्हें लगा कि कुछ लोग जिनके हाथों में हथियार भी हैं, लगातार भारतीय सीमा की ओर बढ़ रहे हैं। सभी जवानों को सतर्क कर दिया गया। आतंकी जैसे ही एलओसी के नजदीक पहुंचने जवानों ने पहले तो उन्हें चेतावनी दी, उसके बाद भी जब वे नहीं माने तो जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में आतंकवादियों ने भी जवानों पर फायरिंग की। 

जवानों ने एक आतंकी को वहीं ढेर कर दिया जबकि आतंकी फायरिंग में सेना का एक जवान भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया परंतु डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी बीच एक आतंकी के जमीन पर गिरते ही उसके अन्य साथी वापस पाकिस्तान की ओर भाग गए।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमलाएलओसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर