लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: सेना के जवानों ने एसडीएम को सड़क पर घसीटा और फिर पीटा

By सुरेश डुग्गर | Updated: April 17, 2019 17:48 IST

श्रीनगर-काजीगंड राष्ट्रीय राजमार्ग के डलवाछ इलाके में तैनात भारतीय सेना पर चुनाव ड्यूटी में जा रहे एसडीएम को सड़क पर घसीटने और फिर पीटने का आरोप लगाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देएसडीएम ने आरोप लगाया है कि कुछ सैन्यकर्मियों ने करीब आधे घंटे तक बंदूक की नोक पर उन्हें और उनके कर्मचारियों को बंधक बनाए रखा।सामानों को क्षतिग्रस्त भी किया गया और चुनावों के डेटा को भी नष्ट किया गया।

कश्मीर के डूरू इलाके के एसडीएम गुलाम रसूल वानी की लिखित शिकायत पर काजीगुंड के एसएचओ ने मारपीट के मामले में सेना के जवानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सब डीविजनल मैजिस्ट्रेट का आरोप था कि कुछ आर्मी के जवानों ने नेशनल हाईवे पर उनके व उनके कर्मचारियों के साथ हाथापाई की है। इसकी वजह बेहद चौंकाने वाली है।

एसडीएम ने आरोप लगाया है कि कुछ सैन्यकर्मियों ने करीब आधे घंटे तक बंदूक की नोक पर उन्हें और उनके कर्मचारियों को बंधक बनाए रखा। उनकी गाड़ी और अन्य सामानों की जबरन छानबीन की गई। सामानों को क्षतिग्रस्त भी किया गया और चुनावों के डेटा को भी नष्ट किया गया। विरोध करने पर सेना के जवानों ने अपने हथियारों के सेफ्टी लॉक हटाते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि अनंतनाग जिले के डिप्टी कमिश्नर के हस्तक्षेप के बाद ही सेना के जवानों ने उन्हें छोड़ा।

अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है कि श्रीनगर-काजीगंड राष्ट्रीय राजमार्ग के डलवाछ इलाके में तैनात भारतीय सेना पर चुनाव ड्यूटी में जा रहे एसडीएम को सड़क पर घसीटने और फिर पीटने का आरोप लगाया गया है। इस घटना से राज्य का राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने घटना को ‘जंगल राज’ करार दिया है। एसडीएम की शिकायत दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक अनंतनाग के डूरू में तैनात एसडीएम गुलाम रसूल वानी की दक्षिण कश्मीर में सहायक रिटर्निंग अधिकारी बतौर ड्यूटी लगाई गई थी। वेसु जाने के दौरान भारतीय सेना के कुछ जवानों से कथित तौर पर उनकी हाथापाई हुई। गौरतलब है कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद हाईवे पर सेना के वाहनों के आने-जाने पर सामान्य आवागमन हफ्ते में दो दिन एक बार फिर से रोका जाने लगा है।

पुलिस में की गई शिकायत के अनुसार हाईवे पर ऐसे ही एक ब्लॉकेड के दौरान एसडीएम गुलाम रसूल की जीप पर एसडीएम लिखा होने और जरूरी कागजात होने के बावजूद एक चेक प्वाइंट पर उनके समेत गाड़ी के ड्राइवर संग मारपीट की गई। यह बताने पर भी कि चुनाव ड्यूटी पर जा रहे हैं, तैनात सेना के जवानों ने कथित तौर पर उन्हें सड़क पर घसीटा और फिर मारपीट की।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप