लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: चुन-चुन कर मारे जा रहे आतंकी, कश्मीर में आज भी दो मारे गए

By सुरेश डुग्गर | Updated: May 22, 2019 18:28 IST

मंगलवार रात से ही सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों को कुलगाम के गोपालपोरा इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार रात से ही सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एनकाउंटर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मुठभेड़ में मारे गए दोनों आतंकियों के शवों को बरामद कर लिया गया है।

जम्मू-कश्मीर से सुरक्षाबल चुन-चुन कर आतंकियों का सफाया करने में लगे हुए है। दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां मुठभेड़ के दौरान सेना के जवानों ने 2 आंतकवादियों को मार गिराया है। मारे गए दोनों आतंकियों का शव भी सुरक्षाबलों ने बरामद कर लिया है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एनकाउंटर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मुठभेड़ में मारे गए दोनों आतंकियों के शवों को बरामद कर लिया गया है। फिलहाल आतंकवादियों की पहचान और उनके संगठन का पता लगाया जा रहा है। आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

मंगलवार रात से ही सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों को कुलगाम के गोपालपोरा इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी।

सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश में गोपालपोरा इलाके में पुलिस के साथ साझा सर्च ऑपरेशन चलाया। सुरक्षाबलों को देखते ही आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए आतंकियों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया और जवाबी कार्रवाई में दो आतंकियों को ढेर कर दिया।

बता दें कि इससे पहले शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली। सुरक्षाबलों ने घाटी से तीन और आतंकियों का सफाया कर दिया। मारे गए आतंकवादियों की पहचान शौकत अहमद डार, इरफान वार और मुजफ्फर शेख के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक तीनों आतंकियों का संबंध आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से था। तीनों आतंकियों के खिलाफ पहले से भी कई केस दर्ज थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार