लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान ने बारामूला में किया सीजफायर का उल्लंघन, एक जवान शहीद

By भाषा | Updated: October 13, 2019 22:56 IST

Jammu Kashmir: पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में घायल सेना के जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। भारतीय सेना इस गोलीबारी का माकूल जवाब दे रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से की गई गोलीबारी में रविवार को सेना का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने उत्तरी कश्मीर के उरी सेक्टर में बिना उकसावे के भारतीय चौकियों पर गोलीबारी करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया।

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से की गई गोलीबारी में रविवार को सेना का एक जवान शहीद हो गया। सेना के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने उत्तरी कश्मीर के उरी सेक्टर में बिना उकसावे के भारतीय चौकियों पर गोलीबारी करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में घायल सेना के जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। भारतीय सेना इस गोलीबारी का माकूल जवाब दे रही है। इससे पहले भारत ने पाकिस्तान के सामने नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान नागरिकों को निशाना बनाये जाने का मुद्दा उठाया। अगस्त में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त करने के बाद से इस प्रकार की घटनाएं बढ़ी हैं। सैन्य सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी थी।सूत्रों के मुताबिक सेना ने एक अक्टूबर को सैन्य संचालन महानिदेशक और उनके पाकिस्तानी समकक्ष के बीच हुई कामकाजी स्तर की वार्ता के दौरान यह मुद्दा उठाया था। एक अधिकारी ने बताया था कि पिछले महीने सेना ने पुंछ जिले में गोलाबारी के दौरान स्कूली विद्यार्थियों को बचाया था।

सूत्रों के अनुसार जुलाई में संघर्षविराम उल्लंघन के 296, अगस्त में 307 और सितंबर में 292 मामले हुए। सितंबर में मोर्टार और भारी हथियारों के इस्तेमाल के 61 मामले भी रिकार्ड किये गये। पिछले साल जुलाई में सेना ने संघर्षविराम उल्लंघन के 13, अगस्त में 44 और सितंबर में 102 मामले दर्ज किये थे।

वर्ष 2017 में जुलाई में संघर्ष विराम उल्लंघन के 68, अगस्त में 108 और सितंबर में 101 मामले सामने आये थे। पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त किये जाने के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में बहुत तनाव आ गया है।

टॅग्स :सीजफायरजम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण