लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: राजौरी बीजेपी मंडल अध्यक्ष के घर पर आतंकियों ने फेंका बम, धमाके में 5 लोग घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2021 22:36 IST

जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले में एक बड़ा बम धमाका हुआ है. बताया जा रहा है कि ये बम धमाका रजौरी स्थित एक बीजेपी नेता के घर के बाहर हुआ है. धमाका इतना जबरदस्त था की काफी दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी गई. हालांकि इस मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है. इस मामले में और विस्तृत जानकारी का इंतजार. 

Open in App

जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले में एक बड़ा बम धमाका हुआ है. बताया जा रहा है कि ये बम धमाका रजौरी स्थित एक बीजेपी नेता के घर के बाहर हुआ है. धमाका इतना जबरदस्त था की काफी दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी गई. हालांकि इस मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है. घटना की जानकारी मिलते ही मौका-ए-वारदात पर जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बल पहुंचे. यहां इलाके को चारों ओर से घरे लिया गया है. इलाके में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. ताजा जानकारी के मुताबिक, ये हमला राजौरी में बीजेपी मंडल अध्यक्ष के घर पर हुआ है. आतंकियों ने बीजेपी नेता के घर पर हेंड ग्रेनेड से हमला किया. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों ने बीजेपी नेता को टारगेट कर के ये हमला किया. आतंकियों ने गुरुवार शाम को बीजेपी मंडल अध्यक्ष के घर पर हेंड ग्रेनेड फेंका. इस बम धमाके में कम से कम 5 लोगों के घायल होने की खबर है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सुरक्षाबलों ने इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. बता दें कि इससे पहले अननंतनाग में बीते दिनों एक बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी थी. आतंकवादी बीजेपी किसान नेता के घर में घुसे और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे. इस दौरान बीजेपी नेता और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. वहीं बीते दिन श्रीनगर पर सुरक्षाकर्मियों पर आतंकियों ने हेंड ग्रेनेड से हमला किया था. इस घटना में पांच स्थानीय नागरिक घायल हो गए थे. 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलाआतंकवादीबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए