लाइव न्यूज़ :

जम्मू और कश्मीर घाटी के एक-एक जिले में ट्रायल के तौर पर 15 अगस्त के बाद शुरू होगी 4G इंटरनेट सेवा

By विनीत कुमार | Updated: August 11, 2020 11:14 IST

केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी कि 15 अगस्त के बाद जम्मू और कश्मीर घाटी के एक-एक जिलों में ट्रायल के तौर पर 4G इंटरनेट सेवा की शुरुआत की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू और कश्मीर के एक-एक जिलों में ट्रालय के तौर पर जल्द शुरू होगी 4G इंटरनेट सेवाकेंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई के दौरान दी जानकारी, जहां आतंकी गतिविधि कम हैं, वहां होंगे ट्रायल

जम्मू और कश्मीर घाटी के एक-एक जिले में ट्रायल के तौर पर 15 अगस्त के बाद 4G इंटरनेट सर्विस की शुरुआत की जाएगी। केंद्र सरकार ने ये जानकारी मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दी। केंद्र की ओर अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में एक और हलफनामा फाइल किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि एक कमेटी इस बारे में विचार कर रही है कि ट्रायल के तौर पर क्या 4G सेवाएं हर जिले में एक-एक कर शुरू की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 15 अगस्त के बाद छूट दी जाएगी। केंद्र ने कहा कि उन क्षेत्रों को 4G सेवाओं के लिए चुना जाएगा जहां आतंकी गतिविधियां कम होंगी।

सरकार ने कहा कि दो महीने बाद फिर इसकी समीक्षा की जाएगी। बता दें कि पिछले साल आर्टिकल 370 के हटाये जाने के बाद से ही जम्मू-कश्मीर में हाई स्पीड इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगी हुई है। सरकार का मत है कि आतंकी इसका फायदा उठाते हैं।

जस्टिस एन.वी. रमण की अध्यक्षता वाली पीठ इस मामले में सुनवाई कर रही है। जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी और बी.आर. गवई भी पीठ का हिस्सा हैं। पीठ ने केंद्र का पक्ष जानने के बाद कहा कि प्रतिवादियों (केंद्र तथा जम्मू-कश्मीर प्रशासन) का यह रूख निश्चित ही अच्छा है। 

इससे पहले पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर प्रशासन से कहा था कि केन्द्र शासित प्रदेश के कुछ इलाकों में 4जी इंटरनेट सेवा बहाल करने की संभावना तलाशे। इसके बाद जम्मू कश्मीर प्रशासन ने केन्द्र शासित प्रदेश में नये उपराज्यपाल की नियुक्ति होने के तथ्य के मद्देनजर निर्देश प्राप्त करने के लिये कुछ समय देने का अनुरोध किया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसुप्रीम कोर्ट4जी नेटवर्क
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील