लाइव न्यूज़ :

रेप के मामलों से कराह रहा है जम्मू कश्मीर भी, 14 सालों में 3223 रेप के मामले आए सामने

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 11, 2019 05:56 IST

जम्मू-कश्मीर: राज्य में 3223 रेप के मामलों में अभी तक कुछेक व्यक्तियों को सजा हुई है। यह आंकड़े उन बलात्कार की घटनाओं के हैं जो राज्यभर में हुए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद में डॉक्टर से हुए गैंगरेप पर पूरा देश उबाल पर है पर जम्मू कश्मीर में पिछले 14 सालों के अरसे में हुए 3223 रेप और गैंग रेप के मामलों पर किसी ने कभी दुख प्रकट नहीं किया है। आतंकवाद की आड़ में भी आतंकियों ने कथित तौर पर सैंकड़ों युवतियों को अपनी हवस का शिकार बनाया है।

हैदराबाद में डॉक्टर से हुए गैंगरेप पर पूरा देश उबाल पर है पर जम्मू कश्मीर में पिछले 14 सालों के अरसे में हुए 3223 रेप और गैंग रेप के मामलों पर किसी ने कभी दुख प्रकट नहीं किया है। यही नहीं आतंकवाद की आड़ में भी आतंकियों ने कथित तौर पर सैंकड़ों युवतियों को अपनी हवस का शिकार बनाया है जिसके प्रति कोई आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। यहां तक कि अधिकतर मामलों में आरोपी आजादी से घूम रहे हैं।

यह आंकड़ा वर्ष 2006 से लेकर दिसम्बर 2018 तक का है। इसके पहले का कोई रिकॉर्ड पुलिस के पास उपलब्ध नहीं है। चौंकाने वाली बात जम्मू-कश्मीर में इस अरसे के दौरान हुए रेप के मामलों की यह है कि 90 प्रतिशत से अधिक अभियुक्त जमानत पर खुलेआम घूम रहे हैं और सबसे अफसोसजनक पहलू इन मामलों का यह है कि अधिकतर पीड़िताएं 18 वर्ष से कम उम्र की हैं।

राज्य में 3223 रेप के मामलों में अभी तक कुछेक व्यक्तियों को सजा हुई है। यह आंकड़े उन बलात्कार की घटनाओं के हैं जो राज्यभर में हुए हैं। 

एक मानवाधिकार संगठन के कोआर्डिनेटर खुर्रम परवेज कहते थे कि आतंकवाद के दौर में सुरक्षाबलों के कथित बलात्कार का शिकार हुई महिलाओं की संख्या 900 के लगभग है। हालांकि उनका कहना था कि कश्मीर में सैंकड़ों महिलाओं तथा उनके परिजनों ने शर्म के मारे ऐसी घटनाओं के बारे में कभी किसी को जानकारी नहीं दी।

ऐसा भी नहीं है कि कश्मीर में सक्रिय आतंकियों ने कश्मीरी युवतियों को बख्श दिया हो। सैंकड़ों ऐसे मामलों में आतंकियों ने कश्मीरी युवतियों के शरीरों से हवस मिटाने के बाद उनके टुकड़े कर सड़कों पर डाल दिए थे। इतना जरूर था कि ऐसी बलात्कार और जघन्य हत्याओं की घटनाओं के बाद ही कश्मीर में जनाक्रोश आतंकियों के खिलाफ हुआ था।

टॅग्स :रेपजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो