लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः सेना के जवानों से हिंसक झड़प में तीन लोगों की मौत, त्राल और पुलवामा में लगा कर्फ्यू

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 7, 2018 14:21 IST

कश्मीर के कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

Open in App

श्रीनगर, 7 जुलाईः जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजों ने हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में तीन लोगों की मौत हो गई इसमें एक 16 साल की लड़की भी शामिल है। इस झड़प में सेना के जवानों समेत करीब 10 लोग घायल हो गए। पत्थरबाजी उस वक्त शुरू हुई जब कुलगाम के रेडवनी इलाके में सुरक्षा बल के जवान तलाशी अभियान चला रहे थे। त्राल और पुलवामा में कर्फ्यू लगा दिया गया है। घाटी के कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं रोक दी गई हैं। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में क्यूमोह क्षेत्र के हवोरा मिशीपोरा गांव में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हो गई थी। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने भीड़ को तितर बितर करने के लिए बल का इस्तेमाल किया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि विस्तृत जानकारी आना बाकी है। 

सुरक्षाबलों की फायरिंग में जिन लोगों की मौत हुई है उनकी पहचान 22 वर्षीय शाकिर अहमद, 20 वर्षीय इरशाद माजिद और 16 वर्षीय अंदलीब के रूप में हुई है। सभी कुलगाम के स्थानीय निवासी हैं। 

इससे पहले सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के जंगल से हथियारों और गोला - बारूद का एक बड़ा जखीरा बरामद किया था। सेना के एक अधिकारी ने आज बताया कि बरामद हथियारों में 11 आईईडी भी शामिल हैं। 

अधिकारी ने कहा कि इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के अलावा जंगल से जब्त सामान में पाकिस्तानी मुद्रा, दो एके राइफल, तीन पिस्टल, रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) के तीन गोले और चीन निर्मित चार हथगोले शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बरामद सामान में 16,500 रूपये मूल्य की पाकिस्तानी मुद्रा , एक दिशासूचक यंत्र , दो नक्शे , एक खंजर , सात कप्युनिकेशन सेट , एक कूट संकेत तथा कुछ दूसरी चीजें भी शामिल हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?