लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकी मार गिराये, एक जवान भी शहीद

By सुरेश डुग्गर | Updated: May 16, 2019 09:36 IST

सुरक्षा के लिहाज से इलाके में इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं बंद कर दी गई हैं। साथ ही कर्फ्यू लगा दिया गया है। आतंकी इलाके के एक घर में छिपे हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के पुलवामा के दलीपुरा में दो आतंकी ढेर, एक घर में छिपे थे पुलिसइलाके में इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं बंद कर दी गई है, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गुरुवार सुबह मुठभेड़ हुई। दलीपुरा इलाके में हुई इस मुठभेड़ में पुलिस, एसओजी और सीआरपीएफ ने संयुक्‍त अभियान में तीन आतंकी ढेर कर दिए। इससे पहले दो आतंकियों के मारे जाने की खबर आई थी।हालांकि इसमें एक जवान भी शहीद हुआ है। साथ ही एक नागरिक के भी मौत की खबर है। 

मारे गये आतंकियों की पहचान नसीर, उमर मीर और पाकिस्तान के रहने वाले खालिद के तौर पर हुई है। इन सभी का ताल्लकु जैश-ए-मोहम्मद से था।

सुरक्षा के लिहाज से इलाके में इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं बंद कर दी गई हैं। साथ ही कर्फ्यू लगा दिया गया है। आतंकी इलाके के एक घर में छिपे हुए थे। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद उनकी तलाश में इलाके में संयुक्‍त अभियान चलाया गया। इसी दौरान आतंकियों की ओर से फायरिंग शुरू हुई, जिसका जवाब सुरक्षाबलों ने दिया।

शोपियां जिले में रविवार को भी सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे। सुरक्षा बलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के हिन्द सीतापुर इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके की घेराबंदी की गई और तलाश अभियान चलाया गया था।

तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलाईं जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें दो आतंकवादी मारे गए थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील