लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: इस साल मारे गए 62 आतंकियों में से 15 विदेशी, पिछले साल की तुलना में बढ़ी संख्या, पुलिस ने दी जानकारी

By विशाल कुमार | Updated: May 1, 2022 07:19 IST

जम्मू कश्मीर पुलिस के पास उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, इस साल मारे गए 62 में से 15 की पहचान विदेशी आतंकवादियों (पाकिस्तान से) के रूप में की गई है। इसके विपरीत, 2021 के पहले चार महीनों में कोई भी विदेशी आतंकवादी नहीं मारा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसाल की शुरुआत से अब तक घाटी में 62 आतंकवादी मारे जा चुके हैं।इस साल मारे गए 62 में से 15 की पहचान विदेशी आतंकवादियों (पाकिस्तान से) के रूप में की गई है।इसके विपरीत, 2021 के पहले चार महीनों में कोई भी विदेशी आतंकवादी नहीं मारा गया था।

श्रीनगर: इस साल के पहले चार महीनों में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में कश्मीर में मारे गए आतंकवादियों की संख्या में भारी उछाल आया है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू कश्मीर पुलिस के पास उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, साल की शुरुआत से अब तक घाटी में 62 आतंकवादी मारे जा चुके हैं जबकि 2021 के पहले चार महीनों में 37 लोगों की मौत हो गई थी।

इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि इस साल मारे गए 62 में से 15 की पहचान विदेशी आतंकवादियों (पाकिस्तान से) के रूप में की गई है। इसके विपरीत, 2021 के पहले चार महीनों में कोई भी विदेशी आतंकवादी नहीं मारा गया था।

वास्तव में, पूरे वर्ष में मारे गए विदेशी आतंकवादियों की कुल संख्या सिर्फ 20 थी (2021 में कश्मीर में कुल 168 आतंकवादी मारे गए)।

पुलिस महानिरीक्षण (कश्मीर) विजय कुमार ने कहा कि इस साल मारे गए 62 आतंकवादियों में से 32 आतंकवाद में शामिल होने के महज तीन महीने के भीतर मारे गए।

इस साल मार्च और अप्रैल दो महीनों में जहां सात प्रवासी कामगारों और एक कश्मीरी पंडित को आतंकवादियों ने गोली मार दी थी, वहीं सुरक्षा बल के पिकेटों पर भी हमले बढ़े थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीPoliceArmy
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप