लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः खरदुंग ला हादसे में 10 मारे गए, सभी शव बरामद

By सुरेश डुग्गर | Updated: January 19, 2019 22:28 IST

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि खरदुंग ला दर्रे से दक्षिण पुललू के पास दो ट्रक और 10 लोग करीब 20 फुट नीचे हिमस्खलन में दब गए थे।

Open in App

लेह जिले के खरदुंग ला दर्रे के इलाके में शुक्रवार को एक टिप्पर के हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के 10 पोर्टरों की मौत हो गई। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। बचाव कार्य में हेलीकॉप्टर की भी मदद ली गई। लेह की एसएसपी सरगुन शुक्ला ने बताया कि रेसक्यू ऑपरेशन खत्म हो चुका है। वहीं, राज्य सरकार ने मारे गए पोर्टरों के परिवार वालों के लिए 5 लाख रुपए राहत राशि देने का एलान किया है। 

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि खरदुंग ला दर्रे से दक्षिण पुललू के पास दो ट्रक और 10 लोग करीब 20 फुट नीचे हिमस्खलन में दब गए थे। सूचना पर सेना की टुकड़ी कल पौने आठ बजे मौके पर पहुंची। इसके तुरंत बाद सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर ने अपने सभी संसाधनों को सक्रिय कर दिया और सर्च व रेसक्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

हेलीकॉप्टरों के जरिये सियाचिन बेस कैंप से आधुनिक उपकरणों से लैस सेना की विशेष एवलांच रेसक्यू पैंथर्स टीम को भी घटनास्थल पर पहुंचाया गया था। हेलीकॉप्टरों की मदद से डीप सर्च रडार भी मौके पर पहुंचाए गए।

इसके अलावा डॉक्टर, नर्सिंग असिस्टेंट की टीम, कंबल और गरम कपड़े जैसी जरूरत की चीजें भी मौके पर पहुंचाई गई। फायर एंड फ्यूरी कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने ऑपरेशन का हवाई निरीक्षण किया और प्रशासन को हर संभव मदद का आश्वासन दिलाया। शुक्रवार शाम को बचाव कार्य रोक दिया गया था और शनिवार सुबह दोबारा बचाव कार्य शुरू किया गया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील