लाइव न्यूज़ :

जम्मू के आईजीपी ने कहा- किश्तवाड़ में मौजूद हैं आतंकवादी, उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट ने किया था इनकार

By भाषा | Updated: June 2, 2019 07:03 IST

उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने 20 मई को किश्तवाड़ क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी होने से इनकार किया था। आईजीपी सिन्हा ने कहा कि जिले में आठ आतंकवादियों के सक्रिय होने के बारे में खबरें हैं और एसओजी को इन आतंकवादियों को निष्क्रिय करने के लिए कहा गया है।

Open in App

जम्मू कश्मीर पुलिस ने जम्मू क्षेत्र के किश्तवाड़ जिले में आतंकवादियों की मौजूदगी की बात स्वीकार करते हुए शनिवार को कहा कि उसने अपने आतंकवाद विरोधी विशेष अभियान समूह (एसओजी) को क्षेत्र में आतंकवादियों को निष्क्रिय करने का काम सौंपा है।

पुलिस और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी में दो विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) के घायल होने के एक दिन बाद जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक एम के सिन्हा ने यह बात स्वीकार की।

उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने 20 मई को किश्तवाड़ क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी होने से इनकार किया था। आईजीपी सिन्हा ने कहा कि जिले में आठ आतंकवादियों के सक्रिय होने के बारे में खबरें हैं और एसओजी को इन आतंकवादियों को निष्क्रिय करने के लिए कहा गया है।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमनें आतंकवादी घटनाओं के बाद किश्तवाड़ में एसओजी को सक्रिय कर दिया है।’’

जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद के प्रसार पर पूछे गये एक सवाल के जवाब में सिन्हा ने कहा कि आतंकवादी अपने नापाक मंसूबे बनाए रखेंगे लेकिन पुलिस जल्द ही उन्हें नाकाम कर देगी।

दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के साथ अपनी सीमाओं को साझा करने वाले किश्तवाड़ में हाल के समय में आतंकवाद की घटनाओं में वृद्धि देखने को मिली है। भाषा देवेंद्र माधव माधव

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीटेरर फंडिंगआतंकी हमलाकश्मीर मुठभेड़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए