लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में एलओसी पार से लाए हथियार बरामद, शोपियां में अल्पसंख्यक गार्ड पर आतंकी हमला

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 19, 2022 15:07 IST

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तलाशी अभियान के दौरान हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी। इन हथियारों को एलओसी पास से लाया गया था। हथियारों में 10 पिस्तौल, 17 पिस्टल मैगजीन, 54 पिस्टल राउंड और 5 ग्रेनेड सहित गोला-बारूद शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकुपवाड़ा के हाजम मोहल्ला टड करनाह इलाके में तलाशी अभियान के दौरान हथियार बरामद।बरामद हथियारों में 10 पिस्तौल, 17 पिस्टल मैगजीन, 54 पिस्टल राउंड और 5 ग्रेनेड सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद शामिल हैं।

जम्मू: कुपवाड़ा पुलिस और सेना ने हाजम मोहल्ला टड करनाह इलाके में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। यह हथियार एलओसी पार से लाए गए थे। दूसरी ओर दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के हरपोरा बटागुंड इलाके में आतंकियों ने हमला किया हुआ। आतंकवादियों ने यहां अल्पसंख्यक गार्ड को निशाना बनाने का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार उन्हें हाजम मोहल्ला में संदिग्ध गतिविधियां देखे जाने की सूचना मिली थी। सेना के साथ पहुंची पुलिस टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। इसी बीच एक जगह पर तलाशी लेने पर सुरक्षाबलों को एक संदिग्ध बैग मिला जिसे खोलते ही उनके होश फाख्ता हो गए। बैग में बरामद हथियारों में 10 पिस्तौल, 17 पिस्टल मैगजीन, 54 पिस्टल राउंड और 5 ग्रेनेड सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद शामिल हैं। 

दूसरी ओर दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के हरपोरा बटागुंड इलाके में आतंकी हमला हुआ हुआ। आतंकवादियों ने अल्पसंख्यक गार्ड को निशाना बनाने का प्रयास किया। गनीमत रही कि सुरक्षा गार्ड इस हमले में बाल-बाल बच गया। वहीं इस हमले के तुरंत बाद ही हमलावर आतंकी वहां से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे एसओजी, सेना व सीआरपीएफ के जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने जब गार्ड पर हमला किया तो वह काफी दूर था। आतंकवादियों का निशाना चूक गया। इसी बीच गार्ड भी गोली की आवाज सुनकर चौकस हो गया और उसने आतंकवादियों पर जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीएलओसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप