लाइव न्यूज़ :

Jammu and Kashmir: वैष्णो देवी तीर्थस्थल की सुरक्षा को लेकर चिंता!, रियासी में कई आतंकी अरेस्ट और हथियार और गोला बारूद बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 19, 2022 14:53 IST

Jammu and Kashmir: उधमपुर-रियासी रेंज के डीआईजी मुहम्मद सुलेमान चौधरी ने कहा कि नवरात्रों में वैष्णाो देवी की यात्रा को स्टिकी बमों से बचाना भी एक चुनौती होगी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशासन से अतिरिक्त सैंकड़ों जवानों की मांग की गई है।सभी सूचनाओं को गंभीरता से लेने के लिए जोर दिया जा रहा है।भीड़ में छुपे संदिग्धों पर कड़ी नजर की खातिर ड्रोन भी तैयार किए जा रहे हैं।

जम्मूः आने वाले नवरात्रों में वैष्णो देवी तीर्थस्थल की सुरक्षा को लेकर अभी से चिंताएं व्यक्त की जाने लगी हैं। इसके पीछे का स्पष्ट कारण जिस रियासी जिले में यह तीर्थस्थान है वहां से हाल ही में कई आतंकियों, हाइब्रिड आतंकियों की गिरफ्तारी तथा हथियारों व गोला बारूद की बरामदगी है।

उधमपुर-रियासी रेंज के डीआईजी मुहम्मद सुलेमान चौधरी भी दो दिन पहले एक बैठक में ऐसी चिंताओं को व्यक्त करते हुए कहते थे कि नवरात्रों में वैष्णाो देवी की यात्रा को स्टिकी बमों से बचाना भी एक चुनौती होगी। पिछले महीने रियासी से जो आतंकी गिरफ्तार हुए और उनकी निशानदेही पर जो स्टिकी बम बरामद हुए वे इस चिंता को और इसलिए बढ़ाते थे।

क्योंकि आतंकी दावा यह था कि स्टिकी बमों की खेप यात्रा को क्षति पहुंचाने के लिए ही एकत्र की गई थी। ऐसे में कटड़ा कस्बे और जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के दोमेल से कटड़ा तक जाने वाले राजमार्ग पर भी अतिरिक्त जवानों की तैनाती का प्लान तैयार करते हुए प्रशासन से अतिरिक्त सैंकड़ों जवानों की मांग की गई है।

साथ ही भीड़ में छुपे संदिग्धों पर कड़ी नजर की खातिर ड्रोन भी तैयार किए जा रहे हैं। वैष्णो देवी यात्रा की सुरक्षा को फूल प्रूफ बनाने की खातिर इलाके के ओजीडब्ल्यू की लिस्ट बनाने, सोशल मीडिया पर संदिग्ध पैटर्न पर नजर रखने के अतिरिक्त उन सभी सूचनाओं को गंभीरता से लेने के लिए जोर दिया जा रहा है।

जिनमें वैष्णो देवी की सुरक्षा के प्रति कोई भी चाहे छोटी ही बात क्यों न कही गई हो। अधिकारियों के बकौल, वैष्णो देवी की यात्रा में शिरकत करने वाले श्रद्धालु हमेशा ही आतंकियों के टारगेट पर रहे हैं क्योंकि वे जानते हैं कि यात्रा को निशाना बना वे प्रदेश की अर्थ व्यवस्था को पटरी से नीचे उतार सकते हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरवैष्णो देवी मंदिरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील