लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुंछ-राजौरी हाइवे पर सैन्य चौकी के बाहर दो युवकों की गोली मार कर हत्या

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 16, 2022 09:08 IST

जम्मू-कश्मीर के पुंछ-राजौरी हाईवे पर दो लोगों के शव मिलने के बाद सनसनी मच गई है। युवकों की हत्या कैसे हुई, किसने की, इसे लेकर तस्वीर साफ नहीं है। मारे गए युवकों की पहचान राजौरी जिले के मूल निवासी कमल कुमार और सुरिंदर कुमार के रूप में हुई है।

Open in App

जम्मू: पुंछ-राजौरी हाईवे पर सेना के कैंप के बाहर शुक्रवार सुबह दो स्थानीय लोगों के शव मिले हैं। दोनों के शवों पर गोलियों के निशान हैं। खबरों के मुताबिक इनकी हत्या अज्ञात आतंकियों ने की है। वहीं, यह भी बताया जा रहा है संभवत: जिस सेना कैंप के बाहर शव मिले हैं वहां के जवानों ने उन्हें संदिग्ध अवस्था में घूमते पाए जाने पर गोली मार दी थी। 

शव मिलने के बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं जो समाचार लिखे जाने तक जारी थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे पुंछ-राजौरी राजमार्ग पर सेना के शिविर के अल्फा गेट के बाहर गोलियों के निशान वाले दो स्थानीय लोग मृत पाए गए।

स्थानीय लोगों ने मारे गए लोगों की पहचान राजौरी जिले के मूल निवासी कमल कुमार और सुरिंदर कुमार के रूप में की है। एक ट्रक चालक चालक ने पत्रकारों को बताया कि मैं अपने वाहन में यात्रा कर रहा था और सेना शिविर के अल्फा गेट पर गोलियों की कई आवाजें सुनीं। मैंने अपना वाहन पीछे छोड़ दिया और बचने के लिए भागा। बाद में, मुझे पता चला कि दो स्थानीय लोग मारे गए हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे तथ्यों का पता लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी यह पता लगाने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं कि वास्तव में क्या हुआ था और दो स्थानीय लोगों की मौत कैसे हुई।

इस बीच, घटना की जांच की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने इलाके में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किए हैं। प्रदर्शनकारियों ने राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया है और राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि कि सेना के अल्फा गेट के बाहर खाली कारतूस पाए गए हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर