लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में हुए मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 26, 2018 10:33 IST

Encounter between security forces and terrorists in Sopore, Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को भी घाटी में सुरक्षाबलों को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली थी, जब दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 6 आतंकी मार गिराए गए थे। 

Open in App

जम्मू-कश्मीर के उत्तरी कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया है। इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है। उत्तरी कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों तथा आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुक्रवार सुबह 6 बजे से जारी है। 

इस खबर में फिलहाल ज्यादा जानाकारी के लिए इंतजार है। सुरक्षाबल इस बात का पता लगा रहे हैं कि आतंकी किस प्लानिंग के तहत तो नहीं घुसपैठ कर रहे थे। न्यूज एजेंसी के मुताबिक शुक्रवार को आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला बोला।सोपोर के पजलपोरा गांव में छिपे आतंकियों ने अचानक सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। दोनों तरफ से जबरदस्त फायरिंग में दो आतंकी ढेर हो गए। 

फायरिंग में जवान को गोली लगी थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इससे पहले गुरुवार को घाटी में सुरक्षाबलों को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली थी, जब दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 6 आतंकी मार गिराए गए थे। 

कुलगाम में भी मारे गए थे तीन आतंकी 

पिछले हफ्ते सेना और आतंकियों के बीच कुलगाम में भी मुठभेड़ हुए थे। जिसमें सुरक्षाबलों ने तीन आतंकी को मार गिराए थे। मुठभेड़ की जगह पर हुए धमाके की वजह से सात नागरिकों की भी मौत हो गई थी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षाबलों द्वारा कुलगाम में एक गांव को घेरने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई। कई घंटे तक चली मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी मारे गए थे।

सात दिन में दो बार पाकिस्तान की ओर से किया गया सीजफायर का उल्लंघन 

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने 21 अक्टूबर को  दोपहर नियंत्रण रेखा (एलओसी) के भीतर आकर तीन जवानों को मार गिराए थे । सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो पाक के सैनिकों को मार भी मार गिराए थे।  पाकिस्तान की ओर से किए सीजफायर  में

 पुंछ इलाके के एलओसी से सटे हुए कृष्ण घाटी सेक्टर के पास पिछले हफ्ते  पाकिस्तान की ओर से किए सीजफायर का उल्लंघन किया गया था। जिसमें  सेना का एक जवान घायल हो गया था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील