लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में दो आतंकी ढेर, दो जवान जख्मी, पुलिसकर्मी की एके-47 लेकर फरार होने वाला अरेस्ट

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 19, 2024 16:19 IST

Jammu and Kashmir: पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादीपोरा में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है, जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

Open in App
ठळक मुद्दे राइफल भी जब्त कर ली गई है। मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एसओजी के जवानों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। शख्स को एसओजी की टीम ने बुधवार को जंगली इलाके में धर-दबोचा है।

जम्मूः उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला जिले के हादीपोरा सोपोर इलाके में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। समाचार भिजवाए जाने तक सेना और पुलिस का एक एक जवान भी इस मुठभेड़ में जख्मी हो गए थे। जबकि दूसरी ओर जम्मू संभाग के जिला डोडा में पुलिसकर्मी से राइफल लेकर भागने वाले शख्स को एसओजी की टीम ने बुधवार को जंगली इलाके में धर-दबोचा है। एसओजी के जवानों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। उसके पास से राइफल भी जब्त कर ली गई है। मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादीपोरा में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है, जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। जैसे ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने संदिग्ध स्थान की ओर तलाशी तेज की, छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने और दो जवानों के घायल होने की पुष्टि की है।

इस बीच पुलिस के सूत्रों ने बताया कि एके-47 लेकर फरार होने वाले व्यक्ति का नाम मुहम्मद रफी है, जो प्रनू के पास ट्रोन का निवासी है। पुलिस ने बताया कि वह भेला से अपने गांव की ओर आ रहा था और उसके साथ एक विशेष पुलिस अधिकारी भी था, जो हथियार लेकर जा रहा था। पुल डोडा पहुंचने पर एसपीओ सफदर हुसैन कुछ जरूरी सामान खरीदने के लिए वाहन से उतरा।

इसी बीच रफी राइफल के साथ अपनी कार में भाग गया। वाहन को भल्ला के जगोटा इलाके के पास से बरामद कर लिया गया था और बाद में एके-47 भी बरामद कर ली गई। इस घटना की पुष्टि करते हुए डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जावेद इकबाल ने बताया कि रफी राइफल के साथ भाग गया था और पुलिस ने उसे बाद में ढूंढ लिया। एसएसपी ने बताया कि वह अपने गांव में कहीं भी छिपा हुआ था। ट्रोन गांव के स्थानीय लोगों ने रफी से अपने परिवार के पास लौटने की अपील भी की थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील