लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: घुसपैठ के प्रयास में दो आतंकी ढेर, हंदवाड़ा में 12 किलो वजनी दो IED बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 17, 2023 16:48 IST

घुसपैठ का जानकारी मिलते ही सेना की टीम ने तुरंत पर्याप्त सुरक्षा उपायों के साथ इलाके की घेराबंदी की। इसके बाद बम निरोधक दस्ते आईईडी का नियंत्रित विस्फोट किया। सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया।

Open in App
ठळक मुद्दे घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया गयाहाईवे पर दो आईईडी को समय रहते नष्ट कर दिया गयासंदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद पुंछ में तलाशी अभियान जारी

जम्मू: सुरक्षाबलों ने एक संयुक्त अभियान में बड़ी घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया गया है। जबकि कश्मीर के हंदवाड़ा में हाईवे पर दो आईईडी को समय रहते नष्ट कर दिया गया। सेना प्रवक्ता ने बताया कि एलओसी पर आतंकियों और सेना के जवानों के बीच गोलीबारी हुई और अतिरिक्त बलों को क्षेत्र में भेजा गया। संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद पुंछ में तलाशी अभियान जारी है। 

प्रवक्ता ने बताया कि सेना ने पुंछ सेक्टर में ऑपरेशन बहादुर के तहत भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में बड़ी घुसपैठ की कोशिश को विफल किया है। रविवार-सोमवार की रात के दौरान पुंछ सेक्टर में दो घुसपैठियों को ढेर कर दिया गया है। सेना ने बताया कि आतंकियों से भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद किया गया है।

इस बीच सुरक्षाबलों ने सोमवार को उत्तरी कश्मीर के हंडवाड़ा में एनएच 701 के पास दो शक्तिशाली आईईडी बरामद कर, एक बड़े आतंकी हमले को विफल कर दिया। यह आईईडी सड़क के साथ सटे जंगल में लगाई गई थी और अक्सर वहां से सुरक्षाबलों के गश्ती दल गुजरते हैं। प्रवक्ता ने बताया कि एक आईईडी पांच किलो की थी और दूसरी आईईडी सात किलो की थी। आईईडी मिलने के साथ ही पुलिस ने संबधित इलाके में आम लोगों की आवाजाही रोक दी। बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंच गया और उसने सुरक्षित धमाके से दोनों आईईडी को नष्ट कर दिया।

घुसपैठ का जानकारी मिलते ही सेना की टीम ने तुरंत पर्याप्त सुरक्षा उपायों के साथ इलाके की घेराबंदी की। इसके बाद बम निरोधक दस्ते आईईडी का नियंत्रित विस्फोट किया। सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम की त्वरित कार्रवाई से इलाके में एक बड़ी घटना टल गई है।

टॅग्स :कश्मीर मुठभेड़Jammuआतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए