लाइव न्यूज़ :

जम्‍मू-कश्‍मीर: उड़ी में एलओसी पर सेना ने मार गिराए दो आतंकी, घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे थे

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 15, 2023 18:04 IST

मारे गए दोनों आतंकी घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे थे और सुरक्षा बलों ने उसके प्रयास को विफल कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देउड़ी में एलओसी पर सेना ने मार गिराए दो आतंकीबिगड़े मौसम का फायदा उठाकर घुसपैठ की कोशिश कर रहे थेघुसपैठ रोधी ग्रिड को मजबूत किया गया है

जम्‍मू: कश्‍मीर में उड़ी में बुधवार को एलओसी पर सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को घुसपैठ करते हुए मार  गिराया है। मारे गए दोनों आतंकी घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे थे और सुरक्षा बलों ने उसके प्रयास को विफल कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी खराब दृश्यता और बिगड़े मौसम का फायदा उठाकर घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। सतर्क सैनिकों ने आतंकियों की हरकत को देखते हुए उन्हें ललकारा। इस दौरान हुई मुठभेड़ में आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन जारी है।

पिछले महीने सुरक्षा बलों ने उड़ी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के बाद दो आतंकवादियों को मार गिराया था। फिलहाल बाकी भाग निकले आतंकियों की तलाश में अभियान छेड़ा गया है।

सेना ने बताया कि एलओसी के पार से भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों द्वारा उड़ी सेक्टर में घुसपैठ की खुफिया एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशिष्ट इनपुट के आधार पर सैनिकों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और घुसपैठ रोधी ग्रिड को मजबूत किया गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण