लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: जैश-ए-मोहम्मद के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, पंजाब के रास्ते कश्मीर कश्मीर में घुसने की कर रहे थे कोशिश

By भाषा | Updated: September 21, 2019 14:45 IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को पुलिस ने छापेमारी के दौरान जैश-ए-मोहम्मद के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने छापेमारी की और जैश-ए-मोहम्मद के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने इन्हें एक ट्रक से पकड़ा जब वह पंजाब से कश्मीर घाटी जा रहे थे ।

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में पुलिस ने छापेमारी की और जैश-ए-मोहम्मद के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल इससे पहले कठुआ में गिरफ्तार किए गए तीन आतंकवादियों से पूछताछ के बाद हासिल की गई जानकारियों के बाद ये गिरफ्तारियां हुई हैं।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए जैश-ए-मोहम्मद के सदस्यों में संबंधित ट्रक का मालिक भी शामिल है। पिछले बृहस्पतिवार को पंजाब से कश्मीर आ रहे इस ट्रक में आतंकी सवार थे और एके-श्रेणी के राइफल मिले थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘ हमने पुलवामा से जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के दो समर्थकों को गिरफ्तार किया है। इसमें ट्रक मालिक सुहेल अहमद लाटू और बशीर अहमद लोन शामिल है।’’ उन्होंने बताया कि दोनों को रिमांड पर भेज दिया गया है। उन दोनों से जेईएम मॉड्यूल और उसकी गतिविधियों को बारे में पूछताछ की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में और भी गिरफ्तारियां हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले बृहस्पतिवार जम्मू-कश्मीर राजमार्ग पर कार्डबोर्ड से भरे ट्रक को रोक कर उसकी तलाशी ली गई और ट्रक में यात्रा कर रहे तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था।

इन लोगों के पास से एके -56 राइफलें, दो एके -47 राइफलें, छह मैगजीन और 180 राउंड गोलियों के साथ ही 11,000 रुपये नकद बरामद किए गए थे। पुलिस ने विशिष्ट सूचनाओं के आधार पर लखनपुर में एक ट्रक (जेके 13 ई-2000) को उस समय पकड़ा जब वह पंजाब से कश्मीर घाटी जा रहा था।

उन्होंने कहा कि सभी आतंकवादी कश्मीर घाटी के हैं। ट्रक गुलशनबाद, पुलवामा के सुहेल अहमद लाटू का है और जावेद अहमद डार नामक व्यक्ति उसे चला रहा था। पुलिस ने तीनों की पहचान पुलवामा के राजपोरा में रहनेवाले उबैद-उल-इस्लाम और सबील अहमद बाबा के रूप में की है। वहीं जहांगीर अहमद पारे बडगाम के चरार-ए-शरीफ का रहनेवाला है।

उन्होंने कहा कि तीनों पंजाब से कश्मीर घाटी में शांति भंग करने के लिए अवैध रूप से हथियार और गोला-बारूद ला रहे थे। अधिकारी ने बताया कि बशीर को यह हथियारों का जखीरा मिलने वाले थे। अब तक इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरजैश-ए-मोहम्मद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब