लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः पुलवामा के त्राल में हिजबुल के टॉप कमांडर सहित तीन आतंकी ढेर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 26, 2020 11:02 IST

Jammu and Kashmir: सुरक्षाबलों को गुरुवार को पुलवामा जिले के त्राल के चेवा उल्लर इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाबलों ने अब पुलवामा के त्राल इलाके में एक मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया है।मुठभेड़ में हिजबुल के टॉप कमांडर कासिम शाह उर्फ जुगनू का भी खात्मा हो गया है।

जम्‍मूः सुरक्षाबलों ने अब पुलवामा के त्राल इलाके में एक मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया है। सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ में हिजबुल के टॉप कमांडर कासिम शाह उर्फ जुगनू का भी खात्मा हो गया है। मोहम्मद कासिम शाह उर्फ जुगनू के साथ ही बासित अहमद पारे और हारिस मंजूर भट को भी मार गिराया गया है। हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

सुरक्षाबलों को गुरुवार को पुलवामा जिले के त्राल के चेवा उल्लर इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी थी। 

जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में आतंकियों को मार गिराने का अभियान जारी है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारा गया। सूचना के आधार पर सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने रात के दौरान क्षेत्र में घेराबंदी की।

 

23 जून को मुठभेड़ में एक जवान हुआ था शहीद

23 जून को पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे और सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया था। आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के बुंडजू में मंगलवार सुबह घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की और यह अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया था। मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए थे। वहीं, सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हो गया था।

आतंकियों ने सीआरपीएफ शिविर पर किया था ग्रेनेड से हमला

22 जून को पुलवामा जिले में सोमवार रात को आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर पर ग्रेनेड हमला किया लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ था। गोला शिविर के पास फटा। सीआरपीएफ कर्मियों ने इस विस्फोट के बाद हवा में गोलियां चलाईं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप