लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः अखनूर और कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने मार गिराए तीन घुसपैठिए

By सुरेश डुग्गर | Updated: November 13, 2018 20:53 IST

मंगलवार को अखनूर में पलांवाला के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्वचालित हथियारों से लैस आतंकियों के एक दल ने घुसपैठ का प्रयास किया। लेकिन वहां तैनात जवानों ने उनके मंसूबे को नाकाम बनाते हुए एक आतंकी को मार गिराते हुए हथियारों का एक बड़ा जखीरा भी बरामद किया है।

Open in App

सतर्क भारतीय सैनिकों ने जम्मू सीमा के अखनूर सेक्टर और कुपवाड़ा में एलओसी पर दो घुसपैठ के प्रयासों को नाकाम बनाते हुए तीन घुसपैठिए आतंकियों को मार गिराया है। उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है।

मंगलवार को अखनूर में पलांवाला के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्वचालित हथियारों से लैस आतंकियों के एक दल ने घुसपैठ का प्रयास किया। लेकिन वहां तैनात जवानों ने उनके मंसूबे को नाकाम बनाते हुए एक आतंकी को मार गिराते हुए हथियारों का एक बड़ा जखीरा भी बरामद किया है। फिलहाल,उसके अन्य साथियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान को जारी रखा गया है।

मारे गए आतंकी के पास से मिले हथियारों के जखीरे व दस्तावेजों के आधार पर सुरक्षा एजेसियों का दावा है कि यह लोग अखनूर सेक्टर के रास्ते जम्मू संभाग में दाखिल होकर बड़े पैमाने पर हिंसा फैलाने की साजिश को अंजाम दे पंचायत चुनावों की प्रक्रिया में खलल डालने आ रहे थे।

इस बीच, जम्मू कश्मीर में कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकी मारे गए, सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है। हालांकि अभी तक मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा किए जा रहे जंगबंदी के उल्लंघन को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर चौकसी को बढ़ाते हुए घुसपैठ की दृृष्टि से संवेदनशील कहेजाने वाले इलाकों में विशेष नाके भी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बीते कुछ दिनों से घुसपैठ से संबधी खुफिया सूचनाएं भी प्राप्त हो रहीथी।

गौरतलब है कि पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा बीते कुछ दिनों से लगातार प पलांवाला से लेकर पुंछ तक भारतीय ठिकानों पर नियमित अंतराल पर गोलीबारी की जा रही है,जिसमें अभी तक चार जवान शहीद हो चुके हैं व दो अन्य जख्मी हुए हैं। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भी तीन से चार सैनिकों का जानी नुकसान उठाना पड़ा है।

लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि आज दोपहर को करीब पौने दो बजे अखनूर सेक्टर के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक जगह नाके पर बैठे जवानों ने स्वचालित हथियारों से लैस आतंकियों के एक दल को भारतीय सीमा में दाखिल होते देखा। जवानों ने उसी समय उन्हें ललकारते हुए आत्मसमर्पण के लिए कहा। घुसपैठियों ने जवानों की ललकार सुनते ही फायरिंग कर दी और वापस भागने लगे। लेकिन जवानों ने तुरंत जवाबी फायर किया और उसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

करीब आधा घंटे बाद आतंकियों की तरफ से गोलियों की बौछार शांत हो गई। इसके बाद जवानों ने मुठभेड़स्थल की तलाशी ली तो उन्हें वहां गोलियों से छलनी एक आतंकी का शव और हथियारों का एक बड़ा जखीरा मिला। बरामद हथियारों में एक एसाल्ट राइफल, दो एके मैगजीन, 234 कारतूस, 15 हथगोले, 10 मैगजीन और 60 कारतूसों समेत पांच पिस्तौल व आईईडी के 12 फयूज शामिल हैं।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए आतंकी की तत्काल पहचान नहीं हो पाई है। उसके अन्य साथियों के हालांकि वापस पाकिस्तान की तरफ भागजाने की संभावना है,लेकिन उनके अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ही उगी घास व झाड़ियों में छिपे होने की आशंका को भी नहीं नकारा जा सकता। इसलिए पूरे इलाके में एहतियातन तलाशी अभियान को जारी रखा गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील