लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: नेशनल कांफ्रेंस की कमान जा सकती है उमर अब्दुल्ला के पास, फारूक अब्दुल्ला ने कहा था नई पीढ़ी को मिलेगा मौका

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 18, 2022 19:32 IST

फारूख अब्दुल्ला द्वारा नेशनल कांफ्रेंस की कमान छोड़े जाने के बाद सियासी गलियारों में इस बात की हलचल तेज हो गई है कि उनके बाद पार्टी की बागडोर उमर अब्दुल्ला के हाथों में सौंपी जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर की प्रमुख राजनैतिक पार्टी नेशनल कांफ्रेंस की कमान उमर अब्दुल्ला के हाथों में जा सकती हैफारूक अब्दुल्ला ने अध्यक्ष पद छोड़ते हुए पांच दिसम्बर को पार्टी पद के इलेक्शन की घोषणा की हैपार्टी प्रमुख का पद छोड़ते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पार्टी का नेतृत्व युवा हाथों में सौपा जाएगा

जम्मू: नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर फारूक अब्दुल्ला ने पार्टी को और अधिक धार देने की खातिर उसकी कमान युवा और नई पीढ़ी को सौंपने का फैसला करते हुए पार्टी अध्यक्ष छोड़ने का ऐलान किया है। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने पांच दिसम्बर को बाकायदा नये पार्टी प्रमुख के इलेक्शन की भी घोषणा की है।

फारूख अब्दुल्ला द्वारा नई पीढ़ी के कमान सौंपे जाने का आशय उमर अब्दुल्ला की ताजपोशी से लगाया जा रहा है।  हालांकि डॉक्टर फारूक अब्दुल्ला के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की खबरों के बीच नेशनल कांफ्रेंस के नेता तनवीर सादिक ने ट्वीट करके कहा है कि डॉक्टर अब्दुल्ला पार्टी अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे।

वहीं पार्टी प्रवक्ता इमरान डार का कहना है कि वह अपने फैसले पर अटल हैं। उनके इस निर्णय सभी हैरान हैं। पार्टी अध्यक्ष के लिए चुनाव 5 दिसंबर को होंगे और उस समय तक डॉक्टर अब्दुल्ला अध्यक्ष बने रहेंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष का चुनाव अब पांच दिसंबर को होगा। डॉक्टर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस का कोई भी नेता अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ सकता है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी लोकतंत्र में यकीन रखती है।

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "मैं अब अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ूंगा। इस पद के लिए चुनाव पांच दिसंबर को होगा। नई पीढ़ी के लिए जिम्मेदारी संभालने का समय आ गया है। पार्टी से कोई भी इस पद के लिए चुनाव लड़ सकता है। यह एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है।"

नेशनल कांफ्रेंस के पार्टी चुनाव आगामी पांच दिसंबर को होने जा रहे हैं। सियासी हलकों में कयास लगाए जा रहे हैं कि सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का पार्टी अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है।

 

टॅग्स :फारूक अब्दुल्लाउमर अब्दुल्लानेशनल कॉन्फ्रेंसJammuजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत