लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी ढेर, मुठभेड़ अभी जारी, पिछले महीने मारे गए थे 8 पाकिस्तानी समेत 22 आतंकी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 2, 2022 14:14 IST

जम्मू कश्मीर के शोपियां में बुधवार को सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। शोपियां के नादीगाम इलाके में मुठभेड़ में ये आतंकी मारा गया। अभी इलाके में दो से तीन आतंकियों के छुपे होने की आशंका है।

Open in App
ठळक मुद्देशोपियां के नादीगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़।एक आतंकी मारा जा चुका है, दो से तीन आतंकियों के अभी भी छुपे होने की आशंका है।मारे गए आतंकी की पहचान अभी नहीं हो सकी है, श्कर-ए-तैयबा से जुड़े होने का संदेह है।

जम्मू: शोपियां के नादीगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया है। अभी भी इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। आतंकी के मारे जाने की पुष्टि पुलिस ने भी कर दी है। हालांकि उसकी पहचान जाहिर नहीं की गई है। 

बताया जा रहा है कि इलाके में छिपे आतंकी स्थानीय हैं। यह लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन से संबंधित बताए जा रहे हैं। पिछले महीने भी 22 आतंकियों को 12 मुठभेड़ों में मार गिराया गया था जिनमें 8 विदेशी आतंकी भी शामिल थे।

दो से तीन आतंकियों के छुपे होने की आशंका

अधिकारियों ने बताया कि नादीगाम में चल रही मुठभेड़ में उन्हें आशंका है कि दो से तीन आतंकी अभी भी उस घर में छुपे हुए हैं जहां मुठभेड़ चल रही है। उनका कहना था कि उन्हें भी मार गिराया जाएगा। हालांकि वे कहते हैं कि आतंकियों को हथियार डालने का मौका दिया गया था पर उन्होंने ऐसा नहीं किया।

पिछले महीने भी जिन 12 मुठभेड़ों में 22 आतंकियों को मार गिराने से पहले उन्हें आत्मसमर्पण करने का अवसर दिया गया था। कई मुठभेड़ों के दौरान तो आतंकियों के परिजनों को मुठभेड़स्थल पर लाकर उनसे अपीलें भी करवाई गई थीं। हालांकि अपील का असर नहीं हुआ।

शोपियां में कल पुलिसकर्मी पर आतंकियों ने किया था हमला

गौरतलब है कि कल भी मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहे एक पुलिस अधिकारी को आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां में निशाना बनाया था। मंगलवार देर रात को हुए इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर स्थिति में उन्हें सेना के 92 बेस अस्पताल में दाखिल कराया गया। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस के अनुसार घटना अमशीजीपोरा की है। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) शब्बीर अहमद मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे। इस दौरान पहले से घात लगाए आतंकियों ने उन्हें निशाना बनाकर गोलियां बरसाई थीं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप